BHOJPUR: बड़हरा में समाजसेवी अजय सिंह द्वारा शुरू की गई “तीर्थ यात्रा पहल” के तहत 7 सितंबर रविवार को अयोध्या दर्शन के लिए 12वां जत्था रवाना हुआ। इस बार पीपरपांति से करीब 150 श्रद्धालुओं को प्रभु श्रीरामलला के दर्शन के लिए भेजा गया।
बताया गया कि अजय सिंह की इस योजना का अब तक लगभग 2500 श्रद्धालु लाभ उठा चुके हैं। लोगों ने इस पहल को सराहते हुए कहा कि इस प्रकार की व्यवस्था से क्षेत्र के उन श्रद्धालुओं का सपना पूरा हो रहा है, जो पहले आर्थिक व व्यवस्थागत कारणों से यात्रा नहीं कर पाते थे।
अजय सिंह ने कहा कि उनका संकल्प बड़हरा क्षेत्र से 5000 श्रद्धालुओं को पावन स्थलों की यात्रा कराने का है, और यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ रही है। श्रद्धालुओं ने रवाना होने से पहले अजय सिंह को आशीर्वाद देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।





