ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा 'दादा साहेब फाल्के अवार्ड', प्रकाश जावड़ेकर ने किया ऐलान

DESK: दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलेगा. इसकी जानकारी देते हुए आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 3 मई को रजनीकांत को 5

सुपरस्टार रजनीकांत को मिलेगा  'दादा साहेब फाल्के अवार्ड', प्रकाश जावड़ेकर ने किया ऐलान
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: दक्षिण फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को  दादा साहेब फाल्के अवार्ड मिलेगा. इसकी जानकारी देते हुए आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि 3 मई को रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड दिया जाएगा. रजनीकांत को 71 साल की उम्र में यह अवार्ड दिया जाएगा. 

इसकी घोषणा करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने कहा कि ''सिनेमा में शानदार योगदान के लिए अभी तक ये अवार्ड 50 बार अलग-अलग हस्तियों को दिया जा चुका है. अब 51वां अवार्ड सुपरस्टार रजनीकांत को दिया जाएगा. इस अवार्ड के लिए रजनीकांत के चयन से देश को खुशी मिलेगी.''

बता दें कि रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 को मराठी परिवार में हुआ था. रजनीकांत का असली नाम शिवाजी राव गायकवाड़ है. रजनीकांत का जन्म बेहद ही गरीब परिवार में हुआ था, लेकिन अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत उन्होंने टॉलीवुड में काफी नाम कमाया. रजनीकांत को साउथ में थलाइवा और भगवान कहा जाता है. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें