ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

डांस क्लास की आड़ में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, 25 महिलाओं का रेस्क्यू

पुलिस ने डांस अकादमी की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा कर 25 महिलाओं को बचाया। 5 आरोपी गिरफ्तार, मानव तस्करी के गंभीर आरोप।

महाराष्ट्र न्यूज
वेश्यावृत्ति का खुलासा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: डांस अकादमी की आड़ में चल रहे वेश्यावृत्ति का पुलिस ने खुलासा किया है। स्वरांजली कला केंद्र में छापेमारी कर पुलिस ने 25 महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया है। वही 5 आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया है। जिसमें एक महिला भी शामिल है। 


महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में डांस मोडनिंब गांव स्थित स्वरांजली कला केंद्र में छापेमारी की गयी। हार्मनी फाउंडेशन और एक्सोडस रोड इंडिया फाउंडेशन की मदद से पुलिस ने कार्रवाई की। शुरुआती जांच में यह बात सामने आई कि इस रैकेट के जरिए विभिन्न जिलों और राज्यों से महिलाओं की तस्करी कर उन्हें यहां लाया जाता था। बचाई गई महिलाओं में एक पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। 


जांच में यह भी खुलासा हुआ कि स्वरांजली कला केंद्र और पास के स्वागत लॉज से जुड़े लोग इस अवैध गतिविधि में शामिल थे। महिलाओं को डांस सिखाने का झांसा देकर यहां बुलाते थे और बाद में उन्हें देह व्यापार के दलदल में धकेल देते थे। छापेमारी से पहले पुलिस ने एक नकली ग्राहक बनकर पुख्ता सबूत जुटाए। स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में पूरी कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। रेस्क्यू की गई महिलाओं को तुरंत पुनर्वास गृह भेज दिया गया है, जहां उनकी सुरक्षा, देखभाल और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई।


हार्मनी फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. अब्राहम मथाई के अनुसार, यह कला केंद्र केवल दिखावे के लिए चलाया जा रहा था। संगठन लंबे समय से इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखे हुए था। पुलिस के साथ मिलकर इस पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया। देह व्यापार के दलदल से निकाली गयी अधिकांश महिलाएं आर्थिक रूप से कमजोर थीं, जिन्हें झूठे वादों के जरिए फंसाया गया था। पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई ने न केवल महिलाओं को मुक्त कराया, बल्कि पूरे नेटवर्क का भी खुलासा किया।


पुलिस के अनुसार, मामले की जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां हो सकती हैं। यह घटना समाज में महिलाओं के शोषण और मानव तस्करी की गंभीर समस्या को उजागर करती है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना देने की अपील की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें