ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

सीमा हैदर जैसी एक और Love Story: बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई भारत की अंजू, FB पर हुई थी दोस्ती

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारत के रहने वाले सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस प्रेम कहानी से अलग एक और लव स्टोरी सामने आई है। जिस तरह से सीमा हैदर अ

सीमा हैदर जैसी एक और Love Story: बॉयफ्रेंड से मिलने पाकिस्तान पहुंच गई भारत की अंजू, FB पर हुई थी दोस्ती
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और भारत के रहने वाले सचिन की प्रेम कहानी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। इस प्रेम कहानी से अलग एक और लव स्टोरी सामने आई है। जिस तरह से सीमा हैदर अपने बॉयफ्रेंड सचिन से मिलने के लिए पाकिस्तान से भारत पहुंच गई थी, ठीक उसी तरह से भारत की रहने वाली अंजू भी अपने प्रेमी नसरुल्लाह से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंच गई है।


पाकिस्तान की रहने वाली सीमा हैदर को पबजी खेलते खेलते सचिन से प्यार हो गया था और वह भारत पहुंच गई थी। अब भारत की रहने वाली अंजू को नसरुल्लाह से ऐसा प्यार हुआ कि वह सरहद पार पाकिस्तान पहुंच गई है। राजस्थान की रहने वाली अंजू की खैबर पख्तूनख्वा के डीर जिले के रहने वाले नसरुल्लाह से फेसबुक पर दोस्ती हुई थी। समय बीतने के साथ दोस्ती प्यार में बदल गई और फिर दोने एक दूसरे से मिलने के लिए बेकरार हो गए।


अंजू का प्रेमी नसरुल्लाह पहले बच्चों को पढाने का काम करता था लेकिन अब किसी दवा कंपनी में रिप्रेजेंटेटिव है। मूल रूप से अंजू उत्तर प्रदेश की रहने वाली है और फिलहाल राजस्थान में रहती है। अंजू ने अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान जाने का फैसला किया और बीते 21 जुलाई को विजिट वीजा पर पाकिस्तान पहुंच गई। अब अंजू के पाकिस्तान पहुंचने को लेकर वहां की सुरक्षा एजेंसिया अलर्ट हो गई हैं। पूछताछ में उसने बताया है कि वह सिर्फ अपने प्रेमी से मिलने के लिए पाकिस्तान पहुंची है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें