ब्रेकिंग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने.... कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबवोटिंग के दिन मां की तबीयत खराब हो गई थी, अब BJP कोटे से विस कमेटी के 'अध्यक्ष' बनाए गए RJD विधायक फैसल रहमान, सच्चाई आई सामने....

मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका

मुजफ्फरनगर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस इसे सामूहिक आत्महत्या मानकर जांच कर रही है।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:एक घर के अंदर पति-पत्नी और दो बच्चों की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के सभी बिन्दुओं की जांच शुरू की। फिलहाल इसे सामूहिक आत्महत्या माना जा रहा है। इस घटना से इलाके के लोग भी हैरान हैं।


दिल को दहला देने वाली घटना बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर का है, जहां सिविल लाइन थाना इलाके के सरवट मदनिया कॉलोनी में एक साथ 4 शव घर से मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतकों में पति-पत्नी और दो मासूम बच्चे शामिल है। दोनों बच्चे इन्ही के थे। इस घटना से मृतकों के परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। इस मामले को प्रथमदृष्टया सामूहिक आत्महत्या माना जा रहा है लेकिन इन लोगों ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसकी तहकीकात में पुलिस जुटी हुई है। 


शुरुआती जांच में यह मामला जहरीला पदार्थ खाकर या गला घोंटकर की गई सामूहिक आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की कार्रवाई में जुट गयी है। घटनास्थल से सुसाइड नोट बरामद होने की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। 


इलाके के लोगों का कहना है कि दोनों पति-पत्नी बेहद शांत स्वभाव के थे, लेकिन पिछले कुछ दिनों से दोनों मानसिक तनाव में लग रहे थे। पुलिस सूत्रों की माने तो सामूहिक आत्महत्या के पीछे आर्थिक तंगी, कर्ज का बोझ या कोई गंभीर पारिवारिक विवाद कारण हो सकता है। फिलहाल पुलिस  परिजनों और पड़ोसियों से पूछताछ में जुटी है। 


पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही घटना के सही कारणों का पता चल पाएगा। इस घटना के तमाम बिन्दुओं की जांच पुलिस कर रही है। इस घटना से इलाके में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। इलाके के लोग भी इस घटना से दुखी हैं, घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। घर के चार सदस्यों की एक साथ मौत से मोहल्लेवासी भी हैरान हैं। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें