ब्रेकिंग
पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाबपटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तारकांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरूमुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंकाई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब

पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा

यह मामला रिश्तों में धोखे और ब्लैकमेल की खौफनाक कहानी है। एक विवाहिता ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति को फंसाने के लिए फर्जी वीडियो वायरल कर साजिश रची। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

प्यार में लोग क्या-क्या नहीं कर बैठते… कभी यही एहसास जिंदगी बना देता है, तो कभी यही रिश्तों को शर्मसार कर देता है। राजस्थान के भीलवाड़ा से सामने आया यह मामला भी कुछ ऐसा ही है, जहां एक विवाहिता ने अपने ही पति को फंसाने के लिए ऐसी चाल चली, जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया।


बताया जा रहा है कि महिला अपने पति से छुटकारा पाना चाहती थी, लेकिन सीधे तौर पर अलग होने का कोई रास्ता नहीं मिल रहा था। इसी बीच उसने अपने प्रेमी के साथ मिलकर एक खतरनाक साजिश रच डाली।


मामले की शुरुआत 28 मार्च को हुई, जब महिला गांधीनगर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति ने उसका आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और पति को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया।


लेकिन जब पुलिस ने पति से पूछताछ की, तो कहानी ने अचानक नया मोड़ ले लिया। पति ने साफ तौर पर कहा कि वह निर्दोष है और यह पूरा खेल उसकी पत्नी का ही रचा हुआ है। उसने दावा किया कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीडियो बनाया और फिर उसे खुद ही वायरल कराया।


पति ने अपने दावे को साबित करने के लिए पत्नी और उसके प्रेमी के बीच हुए सोशल मीडिया चैट पुलिस के सामने रखे। इन चैट्स को देखकर पुलिस को भी शक हुआ और मामले की जांच गहराई से शुरू की गई।


इसके बाद पुलिस ने महिला के प्रेमी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में जो सच्चाई सामने आई, उसने पूरे मामले को पलट कर रख दिया। जांच में यह स्पष्ट हुआ कि महिला ने ही अपने प्रेमी के साथ मिलकर वीडियो बनवाया था और बाद में फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए उसे वायरल किया गया।


इतना ही नहीं, पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रेमी ने ही महिला को सिम कार्ड उपलब्ध कराया था, जिससे नया अकाउंट बनाया गया और उसी से वीडियो अपलोड किया गया। इस पूरी योजना का मकसद था पति को फंसाना और खुद को पीड़िता के रूप में पेश करना।


पुलिस की साइबर टीम ने जब तकनीकी जांच की, तो सारे सबूत महिला और उसके प्रेमी की ओर इशारा करने लगे। इसके बाद मामला पूरी तरह साफ हो गया कि यह एक सोची-समझी साजिश थी।


धर्मेंद्र सिंह यादव, जो जिले के पुलिस अधीक्षक हैं, ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। उन्होंने कहा कि वीडियो वायरल करने के पीछे ब्लैकमेल और साजिश की बात सामने आई है, लेकिन अभी जांच के बाद ही पूरी तस्वीर साफ होगी।

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें