ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ी, घर में ही चल रहा दोनों का इलाज

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन की लव स्टोरी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कल दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और आज खबर आ रही

पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ी, घर में ही चल रहा दोनों का इलाज
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर और नोएडा के रहने वाले सचिन की लव स्टोरी की चर्चा पूरे देश में हो रही है। कल दोनों की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं और आज खबर आ रही है कि सीमा हैदर और सचिन की तबीयत बिगड़ गई है और दोनों का घर में ही इलाज कराया जा रहा है। घर पर ही दोनों को ग्लूकोज चढ़ाया जा रहा है।


दरअसल, नोएडा के सचिन और सीमा हैदर की लवस्टोरी की शुरुआत साल 2019 में हुई थी। कोरोना काल के समय पबजी गेम खेलने के दौरान दोनों एक दूसरे के करीब आए और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई थी। बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। सीमा और सचिन नेपाल के एक मंदिर में पहुंचे और दोनों ने शादी रचा ली। शादी के बाद सीमा पाकिस्तान से अपने चार बच्चों के साथ भारत पहुंच गई और नोएडा में सचिन के साथ रहने लगी।


इसके बाद दोनों की प्रेम कहानी की चर्चाएं तेज हुईं और आशंका जताई गई कि सीमा पाकिस्तानी जासूस है। इसके बाद यूपी एटीएस सीमा हैदर से लगातार पूछताछ कर रही है और उसके पाकिस्तान कनेक्शन को खंगाल रही है। एटीएस की छानबीन में यह बात सामने आई कि सीमा हैदर का भाई और चाचा पाकिस्तानी सेना में हैं। सीमा और सचिन से यूपी एटीएस पूछताछ कर चुकी है। यूपी एटीएस के सवालों के जवाब में सीमा हैदर ने कहा है कि उसने कोई भी बात नहीं छिपाई है।


बता दें कि शुक्रवार को सीमा हैदर और सचिन की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। वायरल हो रहीं तस्वीरों में सीमा हिंदू परिधान में सचिन के साथ नजर आ रही है। तस्वीरों में उनके चार बच्चे भी साथ दिखे थे। पाकिस्तान से भागकर भारत आई सीमा हैदर ने राष्ट्रपति से भारत की नागरिकता देने की मांग की है। अब खबर है कि सीमा और सचिन की तबीयत अचानक खराब हो गई है और दोनों का इलाज चल रहा है। सीमा से एक वकील ने भी घर पहुंचकर मुलाकात की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें