ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

SSP ऑफिस के बाहर नाबालिग रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ खाया ज़हर, तीनों की हालत नाजुक

VARANASI: यूपी के वाराणसी में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की है. वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय परिसर स्थित SSP ऑफिस के बाह

SSP ऑफिस के बाहर नाबालिग रेप पीड़िता ने मां-बाप के साथ खाया ज़हर, तीनों की हालत नाजुक
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VARANASI: यूपी के वाराणसी में एक नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ खुदकुशी करने की कोशिश की है. वाराणसी के कैंट थाना अंतर्गत जिला मुख्यालय परिसर स्थित SSP ऑफिस के बाहर नाबालिग रेप पीड़िता ने अपने मां-बाप के साथ जहर खा लिया है. आनन-फानन में तीनों को नजदीक के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल तीनों की हालत नाजुक बनी हुई है.


रेप पीड़िता ने पुलिस अधिकारियों पर बयान बदलने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने इस घटना को किसी साजिश का हिस्सा बताया है. पुलिस का कहना है कि पहले ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है. नाबालिग रेप पीड़िता ने ज़हर खाने से पहले एक नोट लिखा है, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सीओ कैंट, इंस्पेक्टर कैंट सहित पहड़िया चौकी प्रभारी को दोषी बताया है. पीड़िता के मुताबिक पुलिसवालों ने बयान बदलने के लिए रेप पीड़िता पर दबाव बनाया था. 


बताया जा रहा है कि पीड़ित परिवार पिछले दो महीने से पुलिस अधिकारियों के दफ्तर में इंसाफ की गुहार लगा रहा था और सुनवाई नहीं होने पर उसने एसएसपी कार्यालय के बाहर जहर खाकर अपनी जान देने का फैसला लिया. आपको बता दें कि पीड़िता ने कुछ महीने पहले हीरोइन बनाने के नाम पर मुंबई ले जाकर बेच देने और रेप का आरोप लगाया था. इस दौरान पीड़िता को खोजने निकले उसके भाई की भी मौत हो गई और उसका शव गंगा किनारे पड़ा मिला था. इसके बाद से ही परिवार बेटे की मौत को हत्या बताकर इंसाफ की गुहार लगा रहा था. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें