ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Mausam App weather alerts : बिजली गिरे या तूफान आए... पहले से अलर्ट करेगा ये सरकारी मोबाइल ऐप!

Mausam App weather alerts : इन दिनों देश में मौसम तेजी से बदल रहा है। ऐसे में मौसम की सटीक जानकारी के लिए भारत सरकार का Mausam App बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। यह ऐप रियल-टाइम अलर्ट और पूर्वानुमान के साथ आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करता है।

मौसम ऐप, मौसम अलर्ट, मानसून अपडेट, भारत सरकार ऐप, बारिश की जानकारी, मौसम पूर्वानुमान, Mausam App, weather app, weather alerts, Indian monsoon, government app, IMD, rain forecast, heatwave updates, cyc
भारत सरकार ने लांच लिया मौसम ऐप
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Mausam App weather alerts :  इन दिनों देशभर में मौसम तेजी से करवट बदल रहा है। कभी तेज धूप, तो कभी अचानक बरसात लोगों को चौंका रही है। कई शहरों में मानसून ने समय से पहले दस्तक दे दी है, जिससे तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। ऐसे में अगर आप यात्रा की योजना बना रहे हैं या दिनभर बाहर रहते हैं, तो बदलता मौसम आपके लिए बड़ी परेशानी बन सकता है।


इसी को ध्यान में रखते हुए भारत सरकार ने एक खास ऐप लॉन्च किया है, जो आपके मोबाइल में मौसम से जुड़ी हर जानकारी देगा – वो भी बिल्कुल फ्री में! इस ऐप का नाम है Mausam App, जिसे भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के तहत विकसित किया है। यह ऐप अब आम लोगों के लिए एक भरोसेमंद साथी बन चुका है, जो रियल-टाइम मौसम अपडेट, अगले कुछ दिनों का पूर्वानुमान, रडार इमेज और हीटवेव या भारी बारिश जैसे गंभीर मौसम अलर्ट सीधे आपके फोन पर भेजता है।


Mausam App को डाउनलोड करना भी बेहद आसान है। अगर आप Android फोन इस्तेमाल करते हैं, तो Google Play Store पर जाकर “Mausam IMD” टाइप करें और IMD – AAS द्वारा बनाए गए ऐप को इंस्टॉल करें। वहीं, iPhone यूज़र्स App Store पर जाकर “Mausam IMD” सर्च कर सकते हैं और ‘Get’ बटन दबाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।


एक बार ऐप इंस्टॉल हो जाने के बाद, यह आपसे लोकेशन और नोटिफिकेशन की परमिशन मांगेगा। इनकी अनुमति देने के बाद आपको अपने क्षेत्र के मौसम से जुड़े सभी अलर्ट मिलने लगेंगे – जैसे कि बारिश की चेतावनी, तेज गर्मी, तूफान या चक्रवात की संभावनाएं। ऐप की सेटिंग्स में जाकर आप 'Rain Alert' जैसी सुविधाएं भी एक्टिव कर सकते हैं, जिससे यह आपके इलाके में मौसम के हर बदलाव की जानकारी तुरंत देगा।अब आपको बाहर निकलने से पहले आसमान की तरफ देखने की जरूरत नहीं — बस Mausam App खोलिए और जानिए कैसा रहेगा आज का दिन!






इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें