ब्रेकिंग
पटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात

मणिपुर में नहीं थम रहीं हिंसा की घटनाएं, उपद्रवियों ने 15 घरों को फूंका, एक को मारी गोली

DESK: मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में रूक-रूक कर हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार की रात इम्फाल पश्चिम जिले के लैंगोल खेल गांव

मणिपुर में नहीं थम रहीं हिंसा की घटनाएं, उपद्रवियों ने 15 घरों को फूंका, एक को मारी गोली
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: मणिपुर में पिछले तीन महीने से हिंसा थमने का नाम नहीं ले रही है। राज्य में रूक-रूक कर हिंसा की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार की रात इम्फाल पश्चिम जिले के लैंगोल खेल गांव में भीड़ ने 15 घरों में आग के हवाले कर दिया और जमकर उपद्रव मचाया। इस दौरान एक 45 वर्षीय शख्स की गोली मार दी गई, जिसका इलाज चल रहा है।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों ने मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में करने के लिए मोर्चा संभाला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने उपद्रवियों को खदेड़ने के आंसू गैस के गोले दागे। उधर, इम्फाल पूर्वी जिले के चेकोन इलाके से भी हिंसा की खबर है, जहां शनिवार को एक बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान को आग के हवाले कर दिया गया। इसके साथ ही पद्रवियों ने तीन घरों में भी आग लगा दी। रविवार की सुबह हालात काबू में हुए लेकिन प्रतिबंध जारी हैं।


इससे पहले शुक्रवार की रात विष्णुपुर में मैतेई समुदाय के तीन लोगों की हत्या कर दी गई थी। इसके साथ ही कुकी समुदाय के लोगों के घरों को आग के हवाले कर दिया गया था।बिष्णुपुर के क्वाक्टा इलाके से दो किमी से आगे तक केंद्रीय बलों ने बफर जोन बनाया है। कुछ लोग बफर जोन को पार करके मैतेई इलाकों में पहुंच गए और मैतेई इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी थी। बाद में स्थानीय पुलिस और सुरक्षा बलों ने हालात को काबू में किया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें