ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

मिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारतीय तेल कंपनियों ने कमर्शियल LPG सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर 195.50 रुपये महंगा हो गया है. इसका सीधा असर आम जनता की जेब पर पड़ने वाला है.

LPG Price Hike
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

LPG Price Hike: मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष का सीधा असर अब आम जनता और कारोबारियों की जेब पर पड़ने लगा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के चलते सरकारी तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी (LPG) सिलेंडर के दामों में 195.50 रुपये की बड़ी बढ़ोतरी कर दी है। 


बुधवार से लागू हुई नई दरों ने खासतौर पर व्यापारियों और रेस्टोरेंट संचालकों की चिंता बढ़ा दी है। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, दिल्ली में अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2,078.50 रुपये हो गई है। इससे पहले 1 मार्च को भी इस सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी।


हालांकि, घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। घर में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार 7 मार्च को इसमें 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद दिल्ली में इसकी कीमत 913 रुपये बनी हुई है।


इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क और विनिमय दर के आधार पर ATF और LPG की कीमतों में संशोधन करती हैं। 


पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण ऊर्जा आपूर्ति शृंखला प्रभावित हुई है, जिससे वैश्विक तेल कीमतों में करीब 50 फीसदी तक उछाल आया है। वहीं, पेट्रोल और डीजल की कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं। पिछले साल मार्च में 2 रुपये प्रति लीटर की कटौती के बाद से कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें