ब्रेकिंग
जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

महाराष्ट्र: शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पीकर की पार्टी, 7 लोगों की मौत

DESK: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। जहां पार्टी मनाने के दौरान जब शराब नहीं मिली तब लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया। जिससे 7 लोगों की मौत हो गयी। जिला

महाराष्ट्र: शराब नहीं मिली तो सैनिटाइजर पीकर की पार्टी, 7 लोगों की मौत
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: महाराष्ट्र के यवतमाल जिले से एक हैरान करने वाली खबर आई है। जहां पार्टी मनाने के दौरान जब शराब नहीं मिली तब लोगों ने सैनिटाइजर पी लिया। जिससे 7 लोगों की मौत हो गयी। जिला मजिस्ट्रेट ने मामले की जांच का निर्देश दिया है। 


एक अधिकारी ने जानकारी दी कि वाणी के ग्रामीणों नें तीन लोगों को उल्टी आने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया था जिनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। तीन लोगों की मौत का कारण डॉक्टरों ने सैनिटाइजर पीना बताया है। जबकि इन्हीं परिस्थितियों में मरने वाले अन्य तीन लोगों का अंतिम संस्कार बिना पुलिस को सूचना दिए ही कर दिया गया। बताया जाता है कि शराब की दुकानें बंद होने की वजह से लोगों को शराब नहीं मिल पा रही थी जिसके चलते इन्होंने हैंड सैनिटाइजर पी लिया। सैनिटाइजर पीने वाले सभी लोग मजदूर थे। 



सूत्रों की माने तो कुछ लोगों ने युवकों को बताया था कि 30ML हैंड सैनिटाइजर का असर 250ML शराब के बराबर होता है युवकों ने बिना सोचे समझे पांच लीटर सैनिटाइजर खरीदा और शुक्रवार की रात पार्टी की। इस दौरान उन्होंने सैनिटाइजर को शराब की तरह इस्तेमाल किया। बताया जा रहा है कि सभी युवक मजदूर थे जिन्हें उल्टी व अन्य तकलीफों के बाद वाणी के सरकारी ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी मौत हो गई। 



परिजनों ने बताया कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण को लेकर लगाए गए लॉकडाउन के चलते शराब नहीं मिलने पर इन लोगों ने सेनेटाइजर पी लिया था। उन्होंने कहा कि बिना पुलिस को सूचित किए बाकी तीन लोगों का अंतिम संस्कार कर दिया गया। फिलहाल इस मामले में पुलिसिया जांच जारी है। 


इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें