ब्रेकिंग
बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में आज से नए नियम लागू: अब कचरा अलग-अलग देना अनिवार्य, सौ से अधिक लोगों के आयोजन पर देनी होगी जानकारीमिडिल ईस्ट तनाव का असर: 19 KG वाला LPG सिलेंडर हो गया महंगा, आम जनता की जेब पर पड़ेगा सीधा असरपटना में देर रात अपराधियों का तांडव: अपार्टमेंट में घुसकर कारोबारी को मारी गोली, ताबड़तोड़ फायरिंग से हड़कंपपटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम

हाईकोर्ट ने कहा.. कोरोना की दूसरी लहर के लिए इलेक्शन कमीशन जिम्मेदार, तैयारी नहीं हुई तो काउंटिंग पर रोक लगा देंगे

DESK : देश भर में कोरोना महामारी का संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मद्रास हाईकोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को जमकर लताड़ा है. हाईकोर्ट ने यहां तक क

हाईकोर्ट ने कहा.. कोरोना की दूसरी लहर के लिए इलेक्शन कमीशन जिम्मेदार, तैयारी नहीं हुई तो काउंटिंग पर रोक लगा देंगे
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश भर में कोरोना महामारी का संक्रमण बड़ी तेजी से फ़ैल रहा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. मद्रास हाईकोर्ट ने इलेक्शन कमीशन को जमकर लताड़ा है. हाईकोर्ट ने यहां तक कह दिया है कि अगर 2 मई को मतगणना के दिन कोरोना गाइडलाइन के नियमों का पालन नहीं किया गया और ठीक से तैयारी नहीं की गई तो कोर्ट वोट की काउंटिंग पर रोक लगा देगा.


सोमवार को सुनवाई के दौरान मद्रास हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एस. बनर्जी ने सुनवाई के दौरान कहा कि चुनाव आयोग ही कोरोना की दूसरी लहर के लिए जिम्मेदार है. कोर्ट ने साफ़ तौर पर कोरोना की दूसरी लहर के लिए चुनाव आयोग को जिम्मेदार ठहराया. बताया जा रहा है कि कोरोना महामारी के बीच इलेक्शन कमीशन ने चुनावी रैलियों को नहीं रोका था. जिसके कारण संक्रमण को बल मिला.


मद्रास हाईकोर्ट ने यहां तक कह दिया कि अधिकारियों पर अगर मर्डर चार्ज लगाया जाए तो गलत नहीं होगा. अदालत ने इसी के साथ चेतावनी दी है कि अगर दो मई को कोविड से जुड़ी गाइडलाइन्स का पालन नहीं हुआ और उसका ब्लूप्रिंट नहीं तैयार किया गया, तो वह मतगणना पर रोक लगा देंगे. हाईकोर्ट ने अब चुनाव आयोग को निर्देश दिया है कि वह हेल्थ सेक्रेटरी के साथ मिलकर प्लान बनाना चाहिए और काउंटिंग डे की तैयारी करनी चाहिए. हाईकोर्ट ने 30 अप्रैल तक प्लान बनाकर देने के लिए कहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें