ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

खत्म हो गया कोरोना! WHO का बड़ा एलान, कहा- कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं

DESK: वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ा एलान कर दिया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि कोरोना अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। इमरजेंसी कमेटी की 15वीं बैठ

खत्म हो गया कोरोना! WHO का बड़ा एलान, कहा- कोविड-19 अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने बड़ा एलान कर दिया है। डब्लूएचओ ने कहा है कि कोरोना अब ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी नहीं है। इमरजेंसी कमेटी की 15वीं बैठक में इसको लेकर फैसला लिया गया है।  


विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ने बताया है कि इमरजेंसी कमेटी की 15 वीं बैठक हुई है। बैठक में सहमति बनी कि दुनिया में अब कोविड-19 के ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी के दायरे से बाहर किया जाए। डब्लूयएचओ ने कहा है पिछले एक साल में हुए कोविड के केस में गिरावट को देखते हुए कोरोना को पब्लिक ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से हटाने का फैसला लिया गया है।


हालांकि टेड्रोस ने यह भी कहा कि कोविड 19 को ग्लोबल हेल्थ इमरजेंसी से हटाने का मतलब यह नहीं है कि कोरोना खत्म हो गया है। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते ही कोरोना हर तीन मिनट में एक शख्स की जान ले रहा था और अभी भी इसके नए वेरिएंट आ रहे हैं।WHO ने स्पष्ट तौर पर कहा है कि कोरोना अभी भी ग्लोबल हेल्थ थ्रेट बना हुआ है। बता दें कि 30 जनवरी 2020 को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोविड-19 को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित किया था।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें