ब्रेकिंग
कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुककटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयानBihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें....बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक

भारत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में मिले 3.15 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मरीज, 2101 लोगों ने गंवाई जान

DESK : देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर ब्रेक लगने का नाम ही नहीं है. हर दिन कोरोना वायरस नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.15 लाख से अधिक रिकॉर्ड नए मामले सा

भारत का नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, बीते 24 घंटे में मिले 3.15 लाख से ज्यादा नए संक्रमित मरीज, 2101 लोगों ने गंवाई जान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार पर ब्रेक लगने का नाम ही नहीं है. हर दिन कोरोना वायरस नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है. इसी कड़ी में बीते 24 घंटे में कोरोना के 3.15 लाख से अधिक रिकॉर्ड नए मामले सामने आए हैं, जबकि लगातार दूसरे दिन मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक एक दिन में कोरोना महामारी की चपेट में आकर 2100 से अधिक लोगों की जान गई है. 


इसके अलावा एक चिंताजनक बात यह भी है कि देश में पॉजिटिव मामलों के मुकाबले कोरोना से रिकवरी रेट में भी भारी गिरावट दर्ज की गई है. राष्ट्रीय स्तर पर ठीक होने की दर घटकर 85.01 प्रतिशत पहुंच गई है. वर्ल्डोमीटरके मुताबिक पिछले 24 घंटे के कोरोना के 3.15 लाख से अधिक नए मामले सामने आए हैं. जबकि 2100 से अधिक कोरोना मरीजों की मौत हुई है. आंकड़ों के अनुसार बुधवार को 3 लाख 15 हजार 552 लोग संक्रमित पाए गए और 2,101 लोगों ने  कोरोना से अपनी जान गंवा दी. 


देश के 12 राज्यों में सबसे ज्यादा संक्रमण देखने को मिल रहा है. आंकड़ों के मुताबिक महाराष्ट्र में 67,468, उत्तर प्रदेश में 33,106, दिल्ली में 24,638, कर्नाटक में 23,558, केरल में 22,414, राजस्थान में 14,622, छत्तीसगढ़ में 14,519, मध्य प्रदेश में 13,107, गुजरात में 12,553, बिहार में 12,222, तमिलनाडु में 11,681, पश्चिम बंगाल में 10,784 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं. 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें