ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar Politics: ‘चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है’ गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी को बताया खानदानी ठग

Bihar Politics: बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने उन्हें "खानदानी ठग" बताया और आरोप लगाया कि राहुल गांधी सिर्फ वोट बैंक की राजनीति और नौटंकी करने बिहार आ रहे हैं।

Bihar Politics
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचे केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी को खानदानी ठग बताते हुए कहा कि वे सिर्फ वोट बैंक की राजनीति करने बिहार आ रहे हैं।गिरिराज सिंह ने कहा कि राहुल गांधी सिर्फ नौटंकी करने आ रहे हैं। उन्होंने 65 लाख लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाने का आरोप तो लगाया, लेकिन सुप्रीम कोर्ट में 65 हज़ार लोगों का भी हलफनामा तक दाखिल नहीं किया। सिर्फ झूठ और बकवास की राजनीति करते हैं।


उन्होंने राहुल गांधी की तुलना एक झूठे व्यक्ति से करते हुए कहा कि हर बार झूठ बोलते हैं और बाद में माफी मांगते हैं। इस बार भी या तो माफी मांगेंगे या देश में अराजकता फैलाएंगे। कर्नाटक में राहुल गांधी की स्कूल विज़िट पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा अभी ब्लैकबोर्ड पर टीचर बनकर पढ़ा रहे थे, लेकिन असली सवाल यह है कि चुनाव आयोग द्वारा मांगा गया एफिडेविट कब देंगे?


गिरिराज सिंह ने सुप्रीम कोर्ट के हवाले से कहा कि अगर 65 लाख नाम काटे गए हैं, तो कम से कम 65 हज़ार लोगों का आवेदन तो देना चाहिए। आपने कोई आवेदन नहीं दिया, क्योंकि आप झूठ फैला रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। उन्होंने राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि आपकी पार्टी लोकतंत्र की चोरी करने वाली पार्टी रही है। 


सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट का आदेश नहीं मानते, तानाशाही मानसिकता से जीते हैं। एक गांव की कहावत है ‘चोर चोरी के खिलाफ बोल रहा है’, और वही काम आपका खानदान कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि मोदी गरीबों के मसीहा हैं, जबकि राहुल गांधी सिर्फ झूठ और वोट बैंक की राजनीति में लगे हैं।


इमरजेंसी का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नानी इंदिरा गांधी ने भी सुप्रीम कोर्ट का आदेश नहीं माना और देश में आपातकाल लगा दिया था। यह लोग खानदानी ठग हैं और अब बिहार में वोटरों को ठगने आ रहे हैं। इनकी मंशा रोहिंग्या और बांग्लादेशियों को वोट देने की है, ताकि इनकी राजनीति चलती रहे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें