ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 68 हजार से ज्यादा केस, Omicron के 6,041 मरीज मिले

DELHI : तीसरी लहर के दौरान देश के अंदर कोरोना के नए मामलों में तेजी के साथ उछाल दर्ज किया गया है. अब कोरोना की रफ्तार इतनी तेजी से दिखाई दे रही है कि ये बेकाबू नजर आ रहा है. श

India Corona Update : 24 घंटे में 2 लाख 68 हजार से ज्यादा केस,  Omicron के 6,041 मरीज मिले
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : तीसरी लहर के दौरान देश के अंदर कोरोना के नए मामलों में तेजी के साथ उछाल दर्ज किया गया है. अब कोरोना की रफ्तार इतनी तेजी से दिखाई दे रही है कि ये बेकाबू नजर आ रहा है. शुक्रवार को पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के मामले ढाई लाख को भी पार कर गया. कुल 2.64 लाख से अधिक केस दर्ज किये गए. पॉजिटिविटी रेट 16.66% हुई, अब तक Omicron के 6,041 केस मिले.


वहीं सक्रिय मामलों की बात करें ये संख्या 14,17,820 पर पहुंच गई है. इस वायरस के चलते पिछले 24 घंटे में 402 लोगों की मौत हुई जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 4,85,752 पर पहुंच गई है. वहीं दैनिक पॉजिटिविटी रेट 16.66 प्रतिशत पर है. देश में आज कल से 4,631 ज़्यादा मामले आए हैं, कल कोरोना वायरस के 2,64,202 मामले आए थे.


वहीं राजधानी दिल्ली की बात करें तो शुक्रवार को नए मरीजों की संख्या में तो कमी आई, लेकिन संक्रमण दर में लगातार इजाफा जारी है. शुक्रवार को 24,383 नए मरीजों की पुष्टि हुई। संक्रमण दर बढ़कर 30.64 प्रतिशत हो गई. 34 मरीजों की मौत हुई. एक दिन पहले गुरुवार को ही दिल्ली में नए मरीजों का रेकॉर्ड बना था. 


गुरुवार को यहां 28,867 मरीज मिले थे. गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को 3,484 मामले कम दर्ज हुए. हालांकि शुक्रवार को 19,254 टेस्ट भी कम किए गए. लगभग 20 हजार टेस्ट कम करने के बाद भी संक्रमण दर में इजाफा यह बता रहा है कि दिल्ली में कोरोना अभी पीक की ओर बढ़ रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें