ब्रेकिंग
पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

हॉस्पिटल में लीक हुआ ऑक्सीजन टैंक, सप्लाई रुकने से 22 लोगों की मौत

DESK : एक तरफ देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत से अबतक कई जानें जा चुकीं हैं. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक करने से 22 मरीजों की मौत ह

हॉस्पिटल में लीक हुआ ऑक्सीजन टैंक, सप्लाई रुकने से 22 लोगों की मौत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक तरफ देश में ऑक्सीजन की भारी किल्लत से अबतक कई जानें जा चुकीं हैं. वहीं दूसरी तरफ महाराष्ट्र के नासिक स्थित एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक करने से 22 मरीजों की मौत हो गई. इस हादसे के बाद हड़कंप मचा हुआ है. 


बताया जा रहा है कि नासिक के जाकिर हुसैन अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक लीक हो गया. ऑक्सीजन की सप्लाई करीब 30 मिनट रुकी रही. इसके चलते करीब 22 मरीजों की मौत हो गई. महानगरपालिका के आयुक्त कैलाश जाधव ने इन मौतों की पुष्टि की है. 


जानकारी के अनुसार, जिस वक़्त यह हादसा हुआ उस वक़्त ऑक्सीजन सप्लाई रोकी गई. उस समय 171 मरीज ऑक्सीजन पर और 67 मरीज वेंटीलेटर पर थे. ऑक्सीजन सप्लाई रुकने से अस्पताल में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. बताया जा रहा है कि टैंक से आने वाले सप्लाई पाइप में लीकेज हुआ था. अभी इसे सुधार दिया गया है. इस लीकेज के दौरान 20 किलो लिक्विड ऑक्सीजन बर्बाद हुआ. फिलहाल हॉस्पिटल के साथ जिला प्रशासन ने भी इस लीकेज की जांच शुरू कर दी है.    

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें