ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

दुल्हन ने दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, विदाई के दौरान प्रेमी के साथ हुई फरार

DESK: दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए, लेकिन विदाई के दौरान वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसके बाद तो हड़कंप मच गया. यह घटना गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र की है.<p

दुल्हन ने दूल्हे के साथ लिए सात फेरे, विदाई के दौरान प्रेमी के साथ हुई फरार
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK:  दुल्हन ने दूल्हे के साथ सात फेरे लिए, लेकिन विदाई के दौरान वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. उसके बाद तो हड़कंप मच गया. यह घटना गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र की है.

दूल्हा हैरान

बताया जा रहा है कि मनकापुर थाना क्षेत्र से बारात आयी थी. सभी शादी के जश्न में थे. जयमाला के बाद सभी शादी की रस्में पूरी हुई. दुल्हन ने अग्नि को साक्षी मान दूल्हे को पति माना और सात फेरे लिए. एक साथ जीने और मरने की कसमें खाई, लेकिन यह कसमें एक झटके में तोड़ कर वह प्रेमी के साथ फरार हो गई. विदाई के दौरान जब दुल्हन की खोजबीन होने लगी तो वह कही मिली ही नहीं. जब जानकारी बारातियों को हुई तो खामोशी छा गई. दूल्हा भी हैरान हो गया. 

दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोग हैरान

इस घटना के बाद दुल्हन और दूल्हे पक्ष के लोगों ने बैठक कर फैसला किया की इज्जत की बात है. इसको लेकर दोनों पक्षों में से कोई भी पुलिस के पास केस दर्ज नहीं कराएगा. दोनों पक्षों के लोग दुल्हन को खोजेंगे. दूल्हा भी दुल्हन के आने के इंतजार में ससुराल में डेरा डाले हुए हैं. लेकिन दुल्हन का मोबाइल नंबर ऑफ है. जिससे दोनों पक्षों के लोग परेशान है. छपिया के थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले की जानकारी हुई है. लेकिन किसी ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें