ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

दो हिस्सों में बंटी दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बोगी छोड़कर 2 KM आगे निकल गया इंजन

DESK: बिहार लौट रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। नागपुर-सिकंदराबाद रूट में घनपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के दौरान तेज गति से आ रही

दो हिस्सों में बंटी दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस, बोगी छोड़कर 2 KM आगे निकल गया इंजन
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle


DESK:  बिहार लौट रही दानापुर-सिकंदराबाद एक्सप्रेस हादसे का शिकार हो गई। नागपुर-सिकंदराबाद रूट में घनपुर रेलवे स्टेशन के पास हुई इस घटना के दौरान तेज गति से आ रही ट्रेन के अचानक दो हिस्सों में बंट गई। जिससे यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। वही इस घटना के बाद  रेलवे महकमे में खलबली मच गयी। हालांकि इस दौरान किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। 



तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से आज सुबह करीब साढे नौ बजे सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस बिहार के लिए रवाना हुई थी। करीब 100 किलोमीटर सफर तय करने के बाद घनपुर रेलवे स्टेशन के पास सुबह 11 बजे अचानक कपलिंग टूटने से ट्रेन का इंजन दो किलोमीटर आगे चला गया जबकि ट्रेन की बोगी पीछे रह गयी। जिसके बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन में बैठे यात्री काफी घबरा गए। अचानक घनपुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के दो भागों में बांटने के बाद सभी यात्रियों की सांसे अटक गई। संयोग अच्‍छा था कि दो हिस्‍सों में बंटने के बावजूद ट्रेन पटरी से नहीं उतरी और बोगियों का संतुलन बरकरार रहा। 



तभी ट्रेन के गार्ड ने इस बात की सूचना कंट्रोल रूम को दी जिसके बाद इंजन को बोगी से जोड़ा जा सका। इस दौरान करीब 40 मिनट तक ट्रेन रूकी रही। वही इस रूट पर ट्रेनों का परिचालन बाधित रहा। बाद में इंजन को बोगी से जोड़ा गया और ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। अब सिकंदराबाद-दानापुर एक्सप्रेस बुधवार की शाम पटना पहुंचेगी। 



इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें