ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

देश में तेजी से पांव पसार रहा Corona, इन तीन राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य

DESK: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी राज्यों क

देश में तेजी से पांव पसार रहा Corona, इन तीन राज्यों में मास्क पहनना हुआ अनिवार्य
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: देश में एक बार फिर कोरोना के बढ़ते मामलों ने केंद्र के साथ साथ राज्य सरकारों की चिंता बढ़ा दी है। बढ़ते मामलों के बीच शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की सभी राज्यों के साथ बैठक हुई थी। इस बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया समेत सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के स्वास्थ्य मंत्री शामिल हुए थे। इस बैठक में केंद्र ने सभी राज्यों से सतर्कता बरतने और अस्पतालों में सभी तरह की तैयारी रखने का निर्देश दिया था। अब खबर आ रही है कि कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए देश के तीन राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।


जिन तीन राज्यों में मास्क पहनना अनिवार्य किया गया है, उसमें हरियाणी, केरल और पुदुचेरी शामिल हैं। हरियाणा सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों के देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही सरकार ने लोगों को कोरोना के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। हरियाणा सरकार ने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है कि राज्य के सभी हिस्सों में लोग मास्क का इस्तेमाल करें।


वहीं केरल में भी प्रेग्नेंट महिलाओं, बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्री ने विभाग को ऑक्सीजन समेत अन्य जरूरी चीजों की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा है जबकि पुदुचेरी प्रशासन ने भी तत्काल प्रभाव से सार्वजनिक स्थानों पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।


इधर, बिहार में कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को राज्य में अब तक के सबसे अधिक मरीज मिले हैं। जिसमें से सबसे अधिक मरीज राजधानी पटना से हैं। शनिवार को पूरे बिहार में 46 मरीज मिले, जिसमें से अकेले पटना में 28 मरीज मिलने से हड़कंप मच गया है। अब बिहार में एक्टिव मरीजों की संख्या 108 हो गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें