ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

दिल्ली में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?

DELHI : देश के अंदर क्या कोरोना महामारी की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी के साथ कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए अब यह आशंका जत

दिल्ली में फिर से बढ़े कोरोना के मामले, क्या फिर से लगेगा लॉकडाउन?
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : देश के अंदर क्या कोरोना महामारी की चौथी लहर ने दस्तक दे दी है? राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी के साथ कोरोना के मामलों में इजाफा हुआ है। इसे देखते हुए अब यह आशंका जताई जा रही है कि आगे आने वाले दिनों में चौथी लहर देश के अंदर तेज हो सकती है हालांकि दिल्ली में हालात कैसे हैं और क्या लॉकडाउन या बंदिशों को लागू करने की स्थिति है, इसके लिए 20 अप्रैल के दिन डीडीएमए की बैठक बुलाई गई है। दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकार यानी डीडीएमए कोरोना के मौजूदा आंकड़ों को लेकर इस बात पर चर्चा करेगा कि दिल्ली में आगे एहतियात के तौर पर कौन से आदेश जारी किए जाएं। 


आपको बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार को कोरोना के 299 केस सामने आए थे। दो दिनों में दिल्ली के अंदर कोरोना के मामलों में 118 फ़ीसदी की उछाल दर्ज की गई है। दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक संक्रमण की दर 2.49 फ़ीसदी हो चुकी है। दिल्ली में सोमवार को कोरोना के 137 के सामने आए थे। हर दिन आंकड़ों में उछाल दर्ज किया जा रहा है। इसे लेकर सरकार भी चिंतित है और आगे आने वाले दिनों में किस तरह के एहतियातन फैसले लिए जाएं इस पर 20 अप्रैल को मुहर लग सकती है। 


दिल्ली के लोगों के लिए ज्यादा चिंताजनक बात यह है कि कोरोना के मामलों में स्कूली बच्चों की संख्या भी शामिल है। दिल्ली में संक्रमण 1 हफ्ते के अंदर 0.5 फ़ीसदी से बढ़कर 2.70 फ़ीसदी जा पहुंचा। डॉक्टरों की मानें तो इससे घबराने की जरूरत तो नहीं है लेकिन सुरक्षा उपायों को लेकर सतर्क रहना जरूरी है। सरकार अब इस बात को लेकर नजर बनाए हुए है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली सरकार कोरोना की स्थिति पर नजर रखी जा रही है। अस्पतालों में मरीजों के भर्ती होने की संख्या कम है लिहाजा फिलहाल घबराने वाली कोई बात नहीं। उधर डिप्टी सीएम और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा है कि स्कूलों को कोरोना से बचाव के लिए दिशानिर्देश जारी किया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें