ब्रेकिंग
अफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारअफवाहों से बढ़ी घबराहट, पानी की टंकी में पेट्रोल भरवाने पहुंच गया युवक, लोग बनाने लगे वीडियो UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

DESK: चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा के तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तूफान दाना के लैंडफॉल की प्रक्रिया गुरुवार की रात से शुरू होकर शुक्रवार की सुबह तक जारी

Cyclone Dana: ओडिशा के तट पर चक्रवाती तूफान ‘दाना’ की दस्तक, बिहार-झारखंड में भी असर; मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: चक्रवाती तूफान दाना ने ओडिशा के तट पर दस्तक दे दी है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, तूफान दाना के लैंडफॉल की प्रक्रिया गुरुवार की रात से शुरू होकर शुक्रवार की सुबह तक जारी रहने की संभावना है। 120 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की आशंका है। सभी समुद्री तटों पर एहतियात के तौर पर धारा 144 लागू कर दिया गया है। एनडीआरएफ को अलर्ट पर रहने का निर्देश जारी किया गया है।


चक्रवाती तूफान दाना को लेकर बिहार-झारखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। तूफान का असर मौसम पर देखने को मिल रहा है। बिहार में दाना चक्रवात का असर 26 अक्टूबर तक देखने को मिल सकता है। इस दौरान पूर्वी और दक्षिण बिहार के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार है जबकि मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। तूफान के असर से बिहार के कुछ इलाकों में मध्यम से हल्की बारीश हो सकती है।


जानकारी के मुताबिक, चक्रवाती तूफान दाना उत्तर-पश्चिम दिशा में तेजी से बढ़ रहा है हालांकि बिहार में इसका बहुत भयंतर असर देखने को नहीं मिलेगा। ओडिशा के तट पर तूफान के टकराने के बाद बिहार के दक्षिण पूर्वी हिस्से में आंधी और तूफान के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से इस दौरान सतर्कता बरतने की अपील की है और कहा है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर रहें और बाहर निकलने से बचें।


मौसम विभाग ने शुक्रवार को भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़िया, बेगूसराय, लखीसराय,शेखपुरा, नवादा, नालंदा, पटना, जहानाबाद, गया, औरगाबाद, अरवल, भोजपुर, बक्सर, कैमूर और रोहतास जिले के लिए अलर्ट जारी कर रखा है। दाना तूफान का असर कई जिलों में देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव हुआ है और ठंडी हवा के साथ साथ बादलों ने डेरा जमा लिया है।


बता दें कि ओडिशा में चक्रवाती तूफान दाना के आने का सिलसिला जारी है। तेज हवा और भारी बारिश ने कई इलाकों में तबाही मचाई है। तूफान के कारण 750 ट्रेनें और करीब चार सौ उड़ाने रद्द कर दी गई हैं। बंगाल में चक्रवात की आशंका वाले इलाकों से गुजरने वाली 550 और ओडिशा में 203 ट्रेनों को रद्द किया गया है। कोलकाता और भुवनेश्वर एयरपोर्ट से शुक्रवार तक के लिए विमान सेवा को बंद कर दिया गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें