ब्रेकिंग
बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएंबिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंटनिगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचाबिहार में रिश्तों का कत्ल: भूमि विवाद में चाचा ने पीट-पीटकर ले ली भतीजे की जान, तीन लोग बुरी तरह से घायलबिहार में शराबबंदी पर सियासी घमासान: तेजस्वी के आरोपों पर JDU का पलटवार, कहा- पहले अपनी मां-बहन और पत्नी का साइन लेकर आएं

कोरोना से यूपी की मंत्री कमला वरूण की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है. कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमला वरुण की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको 18 जुलाई को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था. लेक

कोरोना से यूपी की मंत्री कमला वरूण की मौत, हॉस्पिटल में चल रहा था इलाज
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर यूपी से आ रही है. कोरोना से कैबिनेट मंत्री कमला वरुण की मौत हो गई है. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनको 18 जुलाई को लखनऊ पीजीआई में भर्ती कराया गया था. लेकिन आज इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

सीएम योगी ने जताया शोक

कमला वरूण की मौत के बाद सीएम योगी आदित्य नाथ ने ट्वीट कर शोक जताया है. योगी ने लिखा कि उत्तर प्रदेश सरकार में मेरी सहयोगी, कैबिनेट मंत्री कमल रानी वरुण जी के असमय निधन की सूचना, व्यथित करने वाली है.प्रदेश ने आज एक समर्पित जननेत्री को खो दिया.उनके परिजनों के प्रति मेरी संवेदनाएं. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें.ॐ शांति!

शिक्षा मंत्री थी कमला वरूण

2017 में बीजेपी ने कमला वरूण को कानपुर के घाटमपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा था. वे इस सीट से जीतने वाली पार्टी की पहली विधायक बनी थी. पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा व लगन को देखते हुए 2019 में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था. वे सरकार में तकनीकी शिक्षा मंत्री थी. कमला दो बार सांसद भी रह चुकी थी. उन्हे बीजेपी ने 1996 में उन्हें घाटमपुर (सुरक्षित) संसदीय सीट से चुनाव मैदान में उतारा था. यहां से भारी मतों से चुनाव जीती. 1998 में भी उसी सीट से दोबारा जीत दर्ज की. लेकिन 1999 के लोकसभा चुनाव में वह सिर्फ 585 मतों से बीएसपी के प्रत्याशी से हार गई थी.   

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें