ब्रेकिंग
‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट‘सरके चुनर’ गाने पर बुरे फंसे संजय दत्त और नोरा फतेही, राष्ट्रीय महिला आयोग ने पेशी के लिए दिया लास्ट चांसबदल गई देश के इस राज्य की राजधानी, राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद केंद्र सरकार ने जारी किया आदेश; जानिए.. नया स्टेट कैपिटलBihar Transport News: परिवहन विभाग के 17 ADTO-MVI की बल्ले-बल्ले...प्रमोशन देकर बनाया गया DTO, लिस्ट देखें....बिहार में 7 साल की मासूम का अपहरण, बदमाशों ने मांगी 5 लाख की फिरौती; प्रेम प्रसंग का एंगल भी आया सामने32 साल पुराने केस में बिहार की कोर्ट का सख्त रूख, 11 पुलिसकर्मियों के खिलाफ जारी किया वारंट

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर दारोगा, विजिलेंस ने 7 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ दबोचा

Bihar Vigilance Raid: बिहार में निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरैनी थाना के दारोगा को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. निगरानी के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है.

Bihar Vigilance Raid
गिरफ्त में घूसखोर
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Vigilance Raid: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पुरैनी थाना के सब-इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर किया है। जमीन विवाद से जुड़े मामले की जांच रिपोर्ट पक्ष में भेजने के बदले दारोगा ने 7 हजार रुपये की डिमांड की थी।


दरअसल, औराय निवासी पीड़ित वशिष्ठ कुमार वर्मा ने जमीनी विवाद के मामले में बीते 20 मार्च को अनुमंडल पदाधिकारी (अनुमंडल) कार्यालय में आवेदन देकर पुलिस जांच की मांग की थी। थानाध्यक्ष ने इस मामले की जांच का जिम्मा SI अनिल कुमार सिंह को सौंपा था। दारोगा ने जांच रिपोर्ट पक्ष में देने के एवज में पीड़ित से सात हजार रुपए की डिमांड कर दी।


पीड़ित ने इसकी शिकायत निगरानी में दर्ज कराई। जांच में निगरानी ने आरोप को सही पाया और स्पेशल निगरानी कोर्ट के आदेश पर धावा दल का गठन किया गया। मंगलवार की सुबह निगरानी की टीम मधेपुरा पहुंची और घूसखोर दारोगा को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया। जैसे ही आरोपी रिश्वत के सात हजार रुपए ले रहा था, निगरानी की टीम ने धावा बोल दिया और उसे रंगेहाथ धर दबोचा।


निगरानी के डीएसपी आसिफ इकबाल मेहदी ने बताया कि, परिवादी की शिकायत पर दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया था। मंगलवार की दोपहर थाना बगल चौक पर SI रिश्वत के 7 हजार रुपए ले रहा था, तभी रंगेहाथ पकड़ा गया। आरोपी को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें