ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

कोरोना के मामले कम लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 900 लोगों की गई जान

DESK : रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नये मामले आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी

कोरोना के मामले कम लेकिन डरा रहे हैं मौत के आंकड़े, 24 घंटे में 900 लोगों की गई जान
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : रविवार सुबह आठ बजे जारी किए गए ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,34,281 नये मामले आए हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी दी गई है. वर्तमान में देश में 18,84,937 सक्रिय मामले हैं. वहीं, दैनिक पॉजिटिविटी रेट 14.50 प्रतिशत है.


देश में कोरोना एक बार फिर से खतरनाक होता जा रहा है. लगातार दूसरे दिन लगभग 900 लोगों की मौत हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रविवार के आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 2.34 लाख मामले सामने आए हैं और 893 लोगों की मौत हो गई.  संक्रमण से अब तक 4,94,091 लोगों की मौत हो चुकी है.


इस दौरान 3,52,784 लोग स्वस्थ भी हो गए. वहीं, एक दिन में 3,52,784 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं. जिसके बाद संक्रमण से स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या बढ़कर 3,87,13,494 हो गई है.


राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 1,65,70,60,692 कोरोना के डोज दिये जा चुके हैं. दूसरी तरफ रविवार सुबह तक 16,15,993 सैम्पल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं. देश में अब तक 72,73,90,698 सैम्पल के टेस्ट हो चुके हैं.


बताते चालें कि देश में आज कोरोना संकट के दो साल पूरे हो गए हैं. 30 जनवरी 2020 को ही केरल में पहला मामला सामने आया था. इन दो सालों में साल 2021 में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट ने सबसे ज्यादा तबाही मचाई थी और इस दौरान कई लोगों की जान चली गई. वहीं अब ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है. देश में अब तक ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 20 हजार को पार कर गई है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें