ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविरकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनबिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत: हर सोमवार-शुक्रवार लगेगा सहायता शिविर

बप्पी लहरी हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट

DESK : देश के जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लहरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बप्पी लहरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल म

बप्पी लहरी हुए कोरोना संक्रमित, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : देश के जाने माने संगीतकार और गायक बप्पी लहरी कोरोना संक्रमित हो गए हैं। बप्पी लहरी की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद इलाज के लिए उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बप्पी लहरी के पॉजिटिव पाए जाने की जानकारी उनकी बेटी ने दी है। बप्पी लहरी की बेटी ने कहा है कि जो लोग भी बप्पी दा के संपर्क में आए हैं वह अपना टेस्ट जरूर कराएं। 


बप्पी लहरी की बेटी रेमा लहरी बंसल ने ट्वीट करते हुए कहा है कि बप्पी दा ने लगातार कोरोना गाइडलाइंस का पालन किया। हर तरह की सावधानी भी बरती लेकिन बावजूद इसके वह पॉजिटिव हो गए हैं। रेमा लहरी ने कहा है कि बप्पी दा में कोरोनाबवायरस के लक्षण हैं जिसको देखते हुए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने का फैसला लिया गया है। उनकी उम्र को ध्यान में रखते हुए डॉक्टरों की निगरानी में रखने का फैसला परिवार ने लिया है। रेमा लहरी ने कहा है कि बप्पी दा जल्द घर वापस लौट आएंगे लेकिन उनके संपर्क में आने वाले लोगों को अपनी कोरोना टेस्ट जरूर करानी चाहिए। 


बप्पी दा की बेटी ने उनकी सेहत के लिए दुआ मांगने वालों का शुक्रिया भी अदा किया है। बप्पी दा के प्रवक्ता का कहना है कि इस वक्त बप्पी दा को केवल उनके फैंस की दुआ चाहिए। बप्पी दा चाहते हैं कि सभी लोग कोरोना के नियमों का पालन करें और स्वस्थ रहें।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें