ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं कराना होगा कोरोना जांच, AIIMS दिल्ली ने की घोषणा

DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है. कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं.इसको लेकर अस्पतालों के नियम भी अब बदले जा रहे हैं. अब अस्पताल में भर

अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले अब नहीं कराना होगा कोरोना जांच, AIIMS दिल्ली ने की घोषणा
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DELHI : देश में कोरोना की तीसरी लहर अब कमजोर पड़ रही है. कोरोना के मामलों में लगातार गिरावट देखी जा रही हैं.इसको लेकर अस्पतालों के नियम भी अब बदले जा रहे हैं. अब अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना जांच अनिवार्य नहीं होगा. AIIMS दिल्ली ने अस्पताल में भर्ती होने और सर्जरी से पहले नियमित COVID-19 परीक्षण बंद करने की घोषणा की है. इससे पहले अस्पताल में भर्ती होने से पहले कोरोना जांच आनिवार्य था.


बता दें कि देश में अब कोरोना के बढ़ते मामलों पर लगाम लगती दिखाई दे रही हैं. भारत में पिछले एक दिन में कोविड-19 के 71,365 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 4,24,10,976 हो गई. वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई. 


केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, देश में कोविड-19 से 1,217 और लोगों की मौत के बाद, संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 5,05,279 हो गई. देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या घटकर 8,92,828 रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों का 2.11 प्रतिशत है. पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 1,02,063 की कमी दर्ज की गयी. देश में मरीजों के ठीक होने की राष्ट्रीय दर 96.70 प्रतिशत है.


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें