ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

8th pay Commission: 18,000 की बेसिक सैलरी बढ़कर हो सकती है 51,480 रुपये, जानिए कब से होगा लागू

8th pay Commission : सरकार ने 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की है, जिससे 50 लाख से अधिक केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, लागु होने के बाद बेसिक सैलरी बढ़ जाएगी |

8वां वेतन आयोग, मोदी सरकार, केंद्र सरकार के कर्मचारी, पेंशनर्स, बेसिक सैलरी, वेतन वृद्धि, महंगाई भत्ता, फिटमेंट फैक्टर, 2026 से लागू, 8th Pay Commission, Modi Government, Central Government Employees,
8th pay Commission hike
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

8th pay Commission : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में एक बड़ा फैसला लिया गया है। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुवार को घोषणा की कि 8वां वेतन आयोग (8th Pay Commission) गठित किया जाएगा। यह आयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स के वेतन, पेंशन और भत्तों में संशोधन की सिफारिश करेगा।


यह घोषणा बजट 2025 से कुछ ही दिन पहले की गई है, जिससे यह साफ हो गया है कि सरकार महंगाई और कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वेतन पुनर्निर्धारण की दिशा में गंभीर है। रिपोर्ट्स के अनुसार, फिटमेंट फैक्टर के आधार पर न्यूनतम बेसिक सैलरी 18,000 रुपये से बढ़कर 51,480 रुपये तक जा सकती है। यह फिटमेंट फैक्टर एक मल्टीप्लायर होता है, जो वेतन, पेंशन और भत्तों की गणना के लिए इस्तेमाल होता है। 


ऐसा माना का रहा कि 1 जनवरी 2026 से इसकी सिफारिश लागू कर दी जाएगी ,बता  दे कि यह हर 10 साल में गठित होने वाला आयोग होता है। पिछला यानी 7वां वेतन आयोग साल 2016 में लागू हुआ था। इस आयोग की सिफारिशें लागू होने से करीब 50 लाख केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर्स को सीधा फायदा मिलेगा, जिनमें रक्षा बलों के जवान भी शामिल हैं। 


यह निर्णय महंगाई, सरकारी खजाने की स्थिति और आर्थिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लिया जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि केंद्र की मोदी सरकार का यह कदम सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत लेकर आया है। अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि आयोग की सिफारिशें आम आदमी की जेब और अर्थव्यवस्था पर क्या असर डालेंगी।


इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें