ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar News: बिहार के एक 'मुख्यमंत्री' की पोशाक के लिए ''कुर्ता फंड'', बड़े नेता ने कुछ ही मिनटों में इकट्ठा कर लिया इतना रू, फिर क्या हुआ जानें...

Bihar News: आज की राजनीति में सादगी खो सी गई है. पहले नेता फटे कुर्ते में जनता के बीच जाते थे, अब लग्जरी गाड़ियों में घूमते हैं. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर इतने सादे थे कि उनके लिए चंद्रशेखर ने ‘कुर्ता फंड’ से चंदा जुटाया था.

कर्पूरी ठाकुर कुर्ता फंड, चंद्रशेखर कर्पूरी ठाकुर, बिहार राजनीति तब और अब, सुरेंद्र किशोर पत्रकार, पुराने नेता बनाम नए नेता, बिहार के मुख्यमंत्री, जनता पार्टी 1977, जेपी पटना जन्मदिन, कर्पूरी ठाकुर सा
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News:  तब और अब की राजनीति में कितना अंतर हो गया. आज मामूली मुखिया बनने पर जनप्रतिनिधि महंगे पोशाक पहनते हैं. लग्जरी गाड़ी की सवारी करते हैं. पहले के नेता मुख्यमंत्री बनने के बाद भी फटा कुर्ता पहनते थे. मुख्यमंत्री के लिए कुर्ता फंड के माध्यम से चंदा जुटाया जाता था. आज विधायक का टिकट करोड़ों में बिक रहा. पैसे देकर भी टिकट के लिए मारामारी हो रही है.

यह खबर बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री की है, जब मुख्य मंत्री कर्पूरी ठाकुर के लिए चंद्र शेखर ने ‘‘कुर्ता फंड’’ जुटाया था. स्व. कर्पूरी ठाकुर के बेहद करीबी और बिहार के वरिष्ठ पत्रकार पद्मश्री सुरेंद्र किशोर उन दिनों की याद ताजा करते हैं. उन्होंने अपने फेसबुक पर लिखा है, सन 1977 में कर्पूरी ठाकुर के मुख्य मंत्री बनने के बाद की एक रोचक कहानी बताता हूं.जयप्रकाश नारायण के पटना स्थित आवास पर जेपी का जन्म दिन मनाया जा रहा था। उस  अवसर पर देश भर के जनता पार्टी के बड़े -बड़े नेतागण जुटे थे। चंद्रशेखर,नानाजी देशमुख और राम कृष्ण हेगडे आदि आदि। बिहार के तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर भी वहां पहुंचे थे. उनका कुर्ता थोड़ा फटा हुआ था। चप्पल की स्थिति भी ठीक नहीं थी, दाढ़ी बढ़ी हुई थी।बाल बिखरे हुए थे क्योंकि कंघी शायद ही वे फेरते थे।धोती थोड़ा ऊपर करके कर्पूरी जी पहनते थे। यानी, देहाती दुनिया के सच्चे प्रतिनिधि थे. जेपी के यहां मौजूद एक नेता ने कहा कि ‘‘भाई, किसी मुख्यमंत्री के गुजारे के लिए न्यूनत्तम कितनी तनख्वाह मिलनी चाहिए ? वह तनख्वाह कर्पूरी जी को मिल रही है या नहीं ?’’ 

पद्मश्री सुरेन्द्र किशोर आगे लिखते हैं, इस टिप्पणी के बाद जनता पार्टी के तत्कालीन अध्यक्ष चंद्र शेखर उठ खडे़ हुए। वे नाटकीय ढंग से अपने कुर्ते के अगले हिस्से के दो छोरों को अपने दोनों हाथों से पकड़कर खड़े हो गये। वे वहां मौजूद नेताओं के सामने बारी -बारी से जा -जाकर  कहने लगे, ‘‘आपलोग कर्पूरी जी के ‘‘कुर्ता फंड’’ में चंदा दीजिए।’’ चंदा मिलने लगा। कुछ सौ रुपये तुरंत एकत्र हो गये। उन रुपयों को चंद्र शेखर जी ने कर्पूरी जी के पास जाकर उन्हें समर्पित कर दिया। उनसे आग्रह किया कि आप इन पैसों से कुर्ता ही बनवाइएगा। कोई और काम मत कीजिएगा। कर्पूरी जी ने मुस्कराते हुए उसे स्वीकार कर लिया और कहा कि ‘‘इसे मैं मुख्यमंत्री रिलीफ फंड में जमा करा दूंगा।’’

सुरेन्द्र किशोर कहते हैं, यह खबर पहली बार नर्मदेश्वर सिन्हा ने दी थी। उनके अखबार सर्चलाइट में वह बाक्स में छपी थी। मैंने उस खबर के आधार पर नई दुनिया में एक रपट लिखी थी।पर,मैं देख-पढ़ रहा हूं कि कुछ लोग इस खबर को तोड़ मरोड़ कर छापते और बताते रहे हैं।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें