ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

युवक की पशुता देख हैवान भी शरमा जाए, बछिया को भी नहीं छोड़ा..

DESK : इंसान की सोच जब जानवर से भी बदतर हो जाये तो उसे हैवान से भी बुरा कहा जा सकता है। हरियाणा के कैथल से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। यहाँ एक युवक ने पशुता का आचरण दिखाते हु

युवक की पशुता देख हैवान भी शरमा जाए, बछिया को भी नहीं छोड़ा..
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : इंसान की सोच जब जानवर से भी बदतर हो जाये तो उसे हैवान से भी बुरा कहा जा सकता है। हरियाणा के कैथल से एक ऐसी ही घटना सामने आयी है। यहाँ एक युवक ने पशुता का आचरण दिखाते हुए बछिया के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है। एक पशुपालक के मकान में मार्बल लगाने वाले युवक ने बछिया से गलत काम कर दिया। पशुपालक ने आरोपी को बछिया से गलत काम करते देखा तो मामले की सूचना पुलिस को दी। 


पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए 18 महीने की बछिया के साथ गलत काम करने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। कैथल के गांव नौच के रहने वाले शमशेर ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज करवाया था। शमशेर का आरोप है कि उसने गांव नौच में पशुओं और खुद के रहने के लिए मकान बनाया हुआ है। मकान में नीचे पशुओं का खटाल है। यहीं पर मार्बल कारीगर का काम करने वाले युवक ने बछिया के साथ गलत काम किया। 


शमशेर के मुताबिक उसने अपने मकान में मार्बल लगाने के लिए राजस्थान के भरतपुर से एक युवक को बुलाया था। युवक का नाम भरत सिंह है। रात के वक़्त भरत सिंह उसके मकान में ही सोता था। बकौल शमशेर 19 फरवरी की रात भरत सिंह ने उसकी पालतू बछिया के साथ कुकर्म किया। पुलिस के मुताबिक शमशेर की शिकायत पर थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी भरत सिंह गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें