DESK: राष्ट्रीय जनता दल (RJD)ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक एवं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के करीबी दानिश रिजवान का एक वीडियो पोस्ट किया है।
जिसमें हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान कानून को ठेंगा दिखाते नजर आए। पुलिस कर्मी से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ 5 राउंड फायरिंग करते वीडियो में दिख रहे हैं। इस वीडियो को राष्ट्रीय जनता दल ने जारी कर सरकार को घेरा है।
आरजेडी ने वीडियो जारी करते हुए फेसबुक पर लिखा कि बिहार में है कौन सा नियम कानून? यह एनडीए का राज है मतलब गुंडों का राज है! खुलेआम फायरिंग करते हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान! Bihar Police और Nitish kumar मुंह में दही जमाकर हाथ पर हाथ धरे बैठे रहें! वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और राजनीतिक हलकों में इसे लेकर तीखी प्रतिक्रिया आई है। इस घटना ने बिहार में कानून व्यवस्था और राजनीतिक संकट पर नया बहस छेड़ दिया है।





