ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

शादी में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता की कर दी हत्या, नदी किनारे मिला अधजला शव

GAYA: खबर गया के मानपुर प्रखंड की है, जहां एक बार फिर दहेज के लिए नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है। ताजा मामला बुनियादगंज थाना क्षेत्र में शादी के महज 11 माह 24 दिन क

शादी में बुलेट नहीं मिली तो नवविवाहिता की कर दी हत्या, नदी किनारे मिला अधजला शव
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA: खबर गया के मानपुर प्रखंड की है, जहां एक बार फिर दहेज के लिए नवविवाहिता को मौत के घाट उतार दिया गया है। ताजा मामला बुनियादगंज थाना क्षेत्र में शादी के महज 11 माह 24 दिन के अंदर दहेज को लेकर एक नवविवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। यह घटना शादीपुर पंचायत के सोंधी गांव की बताई जा रही है। हद तो तब हो गई जब नवविवाहित के परिजनों को बीन बनाये शव ठिकाने लगा रहे थें। 


इस घटना के बाद ससुराल वालों ने शव को छिपाने के लिए गांव के पास नदी किनारे ही जला रहे थें। एसएचओ उपेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जलती चिता से शव के अवशेष बरामद किए गए हैं। जब्त अवशेष को न्यायालय के आदेश लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों ने दामाद, सास, ससुर, देवर और पति के नाना के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। 


पुलिस ने मौके से मौजूद लोगो में से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। शेष लोग जो मृतका के घर के और गांव के थे वे लोग मौके से भाग निकले। गिरफ्तार किए गए दो लोगो में से एक राकेश कुमार मृतका का देवर है। मृतका की पहचान टनकुप्पा थाना अंतर्गत बादिल बिगहा निवासी मुनारिक साव की बेटी 22 वर्षीय आरती कुमारी है। 


मृतका के पिता ने बताया कि बीते 16 जून को बेटी की शादी सोंधी गांव के राम प्रवेश साव के बेटे पिंटू साव से की थी। शादी में पांच लाख रुपये खर्च किए गए थे। ससुराल वालों ने दहेज में बुलेट भी मांगे थे, लेकिन पैसा नहीं होने पर उनकी मांग समय पर पूरी नहीं की जा सकी। वहीं, शादी के कुछ दिन बाद ही बेटी को ससुराल वाले बाइक के लिए प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने बताया कि शनिवार अपराह्न दो से तीन बजे के बीच बेटी आरती की मौत की सूचना उसी की ससुराल से मिली। जब मृतक के परिजन सोंधी शादीपुर स्थित फल्गु नदी के किनारे पहुंचे तो देखा बेटी को ससुराल वालों ने जला दिया है। इस संबंध में एसएचओ बुनियादगंज ने बताया कि सभी अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें