ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता से मारपीट, गहने और मोबाइल छीनकर घर से निकला

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक नवविवाहिता को शादी के दुसरे दिन ही ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। साथ ही नवविवाहिता के साथ मारपीट की गई। उसके गहने और मोबाइल तक ससुरा

शादी के दूसरे दिन ही नवविवाहिता से मारपीट, गहने और मोबाइल छीनकर घर से निकला
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: खबर राजधानी पटना की है, जहां एक नवविवाहिता को शादी के दुसरे दिन ही ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया। साथ ही नवविवाहिता के साथ मारपीट की गई। उसके गहने और मोबाइल तक ससुराल वालों ने छीन लिया। यह मामला नौबतपुर का है। इस घटना से परेशान नवविवाहिता ने शुक्रवार की शाम नौबतपुर थाने में जाकर न्याय की गुहार लगाई है।


जानकारी के अनुसार, मसौढ़ी की रहने वाली शिखा कुमारी की शादी नौबतपुर निवासी अमन कुमार उर्फ नेपाली से 22 मई को हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही पति का अत्याचार शुरू हो गया। शराब के नशे में रोज मारपीट करता था। और परिवार से ₹5 लाख दहेज मांगने लगा। जब नवविवाहिता ने पैसा मांगने से इंकार कर दिया तो नशेड़ी पति ने उससे मारपीट करनी शुरू कर दी।


पीड़िता शिखा ने बताया कि पति का अत्याचार इतना बढ़ गया कि बीते 31 मई को सारी सिमा पार हो गई। उसके सारे गहने और मोबाइल छीन लिए। और उसे घर से बाहर निकाल दिया। नवविवाहिता ने इस बात की जानकारी अपने परिजनों को दी। जिसके बाद परिजनों ने दामाद अमन कुमार को काफी समझाने-बुझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो अपनी बात पर ही अड़ा रहा। पीड़िता परेशान होकर शुक्रवार की देर शाम नौबतपुर थाने में मामला दर्ज करवाया। और पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की। नौबतपुर थाना प्रभारी रफीकुल रहमान ने बताया कि महिला के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच के बाद उचित कार्रवाई भी की जाएगी। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें