ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

शादीशुदा दारोगा ने महिला से बनाया यौन संबंध, शादी का दिया झांसा लेकिन अब दे रहा धमकी

DESK : एक दारोगा ने शादी का झांसा देकर पहले एक महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, 4 साल तक उसका यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। जी हां, खबर अजमेर से है। अज

शादीशुदा दारोगा ने महिला से बनाया यौन संबंध, शादी का दिया झांसा लेकिन अब दे रहा धमकी
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : एक दारोगा ने शादी का झांसा देकर पहले एक महिला के साथ शारीरिक संबंध स्थापित किए, 4 साल तक उसका यौन शोषण किया और अब जान से मारने की धमकी दे रहा है। जी हां, खबर अजमेर से है। अजमेर में एक दारोगा के ऊपर महिला के साथ रेप का आरोप लगा है। पीड़िता ने पुष्कर थाने में जो कंप्लेन दर्ज करवाई है उसके मुताबिक दारोगा नाराराम ने उसे शादी का झांसा देकर यौन संबंध बनाया। 4 साल तक के दारोगा पीड़िता के साथ दुष्कर्म करता रहा लेकिन जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो दरोगा अब जान से मारने की धमकी देने लगा है। 


पीड़िता ने थाने में जो कंप्लेन दर्ज कराई है उसके मुताबिक 2 साल पहले उसकी बेटी ने एक महिला के खिलाफ स्थानीय पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच का जिम्मा दारोगा नाराराम को मिला। दारोगा ने इस मामले की जांच के दौरान दोनों पक्षों के बीच सुलहनामा करा दिया था। बाद में धीरे-धीरे दारोगा उसके घर आने लगा। पीड़िता ने अपनी आपबीती में बताया है कि उसके पति के बीमार होने और गरीबी का फायदा उठाते हुए दारोगा ने फिजिकल रिलेशन बना लिया। इसके बाद शादी करने का झांसा देकर वह गलत काम करने लगा। एक बार पीड़िता के पति ने उसे और दारोगा को एक साथ देख लिया, जिसके बाद झगड़ा भी हुआ। साल 2020 में आरोपी दारोगा पीड़िता और उसके दोनों बच्चों को लेकर पुष्कर आ गया। उन लोगों को किराए के मकान में रखा लेकिन अब वह शादी करने से आनाकानी कर रहा है।


पीड़िता जब शादी के लिए दबाव बनाने लगी तो दारोगा ने उसके पास जाना बंद कर दिया। 7 महीने से दारोगा उसके पास नहीं गया आखिरकार पीड़िता ने पुष्कर थाने में कंप्लेन दर्ज कराई लेकिन शिकायत दर्ज होने के 15 दिन बाद भी पुलिस ने इस मामले में कोई एक्शन नहीं लिया गया। ना तो पीड़िता का मेडिकल कराया गया है और ना ही आरोपी दारोगा के खिलाफ कोई एक्शन लिया गया है। पीड़िता ने इलाके के आईजी और एसपी को भी आरोपी के बारे में सारी हकीकत बताते हुए आवेदन दिया है। मामले की जांच महिला एवं यौन अपराध प्रकोष्ठ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कर रहे हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें