ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

समस्तीपुर में कारोबारी का मर्डर, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में भूमि विवाद में एक कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना पटोरी बाजार के अंबेडकर चौक की है, जहां शुक्रवार की देर रात कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी

समस्तीपुर में कारोबारी का मर्डर, गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR : समस्तीपुर में भूमि विवाद में एक कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. घटना पटोरी बाजार के अंबेडकर चौक की है, जहां शुक्रवार की देर रात कारोबारी की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. 

शनिवार की सुबह जैसे ही लोगों को कारोबारी की हत्या की जानकारी मिली, स्थानिय लोगों ने हंगाम करना शुरू कर दिया. पटोरी बाजार की सभी दुकानें बंद हो गई और स्थानीय लोगों ने शहर के अंबेडकर चौक, कवि चौक, सिनेमा चौक, चंदन चौक को जाम कर दिया.  आक्रोशित लोग जमकर हंगामा कर रहे हैं और आगजनी कर रहे हैं.मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस के खिलाफ स्थानीय लोगों ने नारेबाजी की. 

मृतक की पहचान  65 साल के शशि शर्मा के रुप में की गई है. परिजनों ने बताया कि पटोरी बाजार के अंबेडकर चौक निवासी शशि शर्मा के छोटे भाई ने अपने हिस्से से अधिक भूमि भाड़ेदार दुकानदार मृत्युंजय कुमार सिंह के नाम लिख दिया था. अभी यह मामला न्यायालय में लंबित है. दुकानदार द्वारा कब्जे में रखी गई अतिरिक्त जमीन को खाली कराने के लिए दबाव दिया जा रहा था. शुक्रवार की रात दुकानदार ने 20 -25 लोगों के साथ बाहर से सीढ़ी लगाकर शशि शर्मा के घर में जबरन घुस गया और शशि शर्मा की पीट-पीटकर हत्या कर दी. 

इस दौरान शशि के छोटे भाई गुड्डू कुमार शर्मा को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल शशि के भाई को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करया गया है. बदमाशों ने शशि की हत्या के बाद उसे पहली मंजिल से जमीन पर फेंक दिया, तभी डेड बॉडी देख पहरेदारी कर रहे नेपाली ने इसकी सूचना पुलिस को दी. स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में संलिप्त लोगों की गिरफ्तार करने के बजाय आनन-फानन में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने में अपनी रुचि  दिखायी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें