ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

समस्तीपुर के ज्वेलरी शॉप में बड़ी डकैती, 1 करोड़ के गहने ले भागे बदमाश

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की धटना को अंजाम दिया गया है। घटना हीरा ज्वेलर्स की है। यहां एक करोड़ से ज्यादा की बड़ी डकै

समस्तीपुर के ज्वेलरी शॉप में बड़ी डकैती, 1 करोड़ के गहने ले भागे बदमाश
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAMASTIPUR: इस वक्त की बड़ी खबर समस्तीपुर से आ रही है, जहां एक ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट की धटना को अंजाम दिया गया है। घटना हीरा ज्वेलर्स की है। यहां एक करोड़ से ज्यादा की बड़ी डकैती हुई है। मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स में ये घटना घटी है। बड़ी लूट की इस घटना से व्यवसाइयों में एक बार फिर दहशत का माहौल है। दस की संख्या में हथियार से लैस अपराधी पहुंचे और एक करोड़ के गहने पर हाथ साफ़ कर दिया। 



समस्तीपुर में बेलगाम अपराधियों के सामने पुलिस बिल्कुल बेबस और लाचार बनी हुई है। पुलिस को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहनपुर रोड नक्कू स्थान स्थित हीरा ज्वेलर्स से दिनदहाड़े भीषण डाका की घटना को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकल गए है। बताया जा रहा है कि करोड़ों रुपये की ज्वेलरी बोरी में भरकर डकैत ले भागे। जानकारी के मुताबिक 10 से 12 की संख्या में अपराधी दुकान में घुसे जिसमे एक महिला डकैत भी  शामिल थी। दुकान के गेट पर पहले वह महिला डकैत ही आयी और आभूषण देखने की बात कहकर अंदर घुसी। उसके साथ ही बाकी अपराधी भी घुस गए और अंदर दुकानदार उनके स्टाफ और मौजूद कस्टमर को गन पॉइंट पर लेकर लूटपाट करने लगे।



विरोध करने पर कई लोगों को बेरहमी से मारपीट कर जख्मी भी कर दिया। आराम से पूरे दुकान का सभी आभूषण और कैश बोरे में भर लिया और दुकान में लगे सभी सीसीटीवी कैमरे को तोड़कर डीवीआर भी लेते चले गए। दुकानदार और स्टाफ के सभी मोबाइल भी छीनकर चले गए। घटना के बाद पूरे इलाके में अफरातफरी मची हुई है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी हुई है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें