ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

बिहार: स्प्रे छिड़ककर घरवालों को पहले किया बेहोश, फिर चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान

SAHRSA: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस भले ही बड़े अपराध का खुलासा कर ले लेकिन अभी भी पुलिस के लिए चोरी का उद्भेदन करना मुश्किल साबित हो रहा है। लोग न घर में सुरक्षित है और न ही सड़

 बिहार: स्प्रे छिड़ककर घरवालों को पहले किया बेहोश, फिर चोरों ने उड़ाए लाखों के सामान
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHRSA: बिहार के सहरसा जिले में पुलिस भले ही बड़े अपराध का खुलासा कर ले लेकिन अभी भी पुलिस के लिए चोरी का उद्भेदन करना मुश्किल साबित हो रहा है। लोग न घर में सुरक्षित है और न ही सड़क पर। थाना क्षेत्र में चोर और झपटमार गिरोह का सदस्य आतंक मचाया हुआ है। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के कायस्थ टोला का है। जहां चोरों ने चोरी की बड़ी घटना को अंजाम दिया। 


चोरों ने किराये मकान में रहने वाले दवा प्रतिनिधि किशोर कुमार राय के यहां करीब छह लाख रुपये के जेवरात और चार हजार रुपये चोरी की घटना को अंजाम दिया। पीड़ित ने आंशका जताई कि बेहोश करने के बाद आराम से चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि दो मंजिला मकान के ऊपरी मंजिल पर रहते हैं। जहाँ पिछले दरवाजे से चोर अंदर प्रवेश कर गया और गोदरेज में रखा सारा जेवरात व रूपया चोरी करने के बाद गोदरेज बंद कर दिया। पीड़ित ने बताया कि वह हर रात दो ढाई बजे के बीच उठ जाते थे। लेकिन दो बजे सोने के बाद सुबह पांच बजे जगा तो सर काफी दर्द कर रहा था। 


उन्होंने बताया कि बीते चार साल से किराये के मकान में रहते हैं। कुछ दिनों पहले कमरे में एसी लगवाया था तो सभी सदस्य एक ही कमरे में सोए हुए थे। पीड़ित की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है। इधर सदर थाना क्षेत्र के वार्ड 36 पटुआहा स्थित एक सुनसान घर में चोरों ने रूपया सहित जेवरात चोरी की घटना को अंजाम दिया। 


पीड़ित राजा कुमार मारुति सुजुकी कंपनी में काम करते हैं और पटुआहा वार्ड 36 स्थित प्रदीप कुमार झा के मकान में किराए पर रहता है। पीड़ित श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए अपने ननिहाल भागलपुर गए थे। इसी दौरान कमरे का ताला तोड़कर 10 हजार रुपये सहित 70-80 हजार रुपये के मंगलसूत्र, चेन, पायल, बिछिया, मोबाईल फोन सहित अन्य सामानों की चोरी कर लिया। पीड़ित ने सदर थाना में आवेदन देकर कार्रावाई करने की मांग की है।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें