Hindi News / crime / पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार...

पटना में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और पुलिस ने 3 हथियार तस्करों को दबोचा

पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। छापेमारी में 3 अपराधियों को गिरफ्तार कर देशी रायफल, कट्टा, कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण बरामद किए गए हैं।

1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 27, 2026, 8:42:50 PM

बिहार न्यूज

पुलिस की बड़ी कार्रवाई - फ़ोटो रिपोर्टर

PATNA: पटना पुलिस और बिहार STF की संयुक्त कार्रवाई में धनरूआ थाना क्षेत्र से अवैध हथियार निर्माण के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने एक मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है।


छापेमारी के दौरान मौके से देशी रायफल, देसी कट्टा, अर्धनिर्मित हथियार, कारतूस और हथियार बनाने में इस्तेमाल होने वाले कई मशीन एवं उपकरण बरामद किए गए। पुलिस ने इलेक्ट्रिक ग्राइंडर मशीन, फर्नेस, रेती, हेक्सा ब्लेड, आरी समेत अन्य जरूरी औजार भी जब्त किए हैं।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार यह गिरोह लंबे समय से अवैध हथियार तैयार कर अपराधियों तक पहुंचाने का काम कर रहा था। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। पटना पुलिस ने कहा है कि अपराध और अवैध हथियार कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

पटना से सूरज कुमार की रिपोर्ट