ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

पटना में दहेज़ के लिए महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने

पटना में दहेज़ के लिए महिला की हत्या, ससुराल वाले फरार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दहेजलोभियों ने एक नवविवाहिता की हत्या कर दी। नवविवाहिता के परिजनों ने उसके ससुराल वालों पर हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ मालसलामी थाना क्षेत्र के पिरदामरिया इलाके के रहने वाले छोटू पासवान ने अपनी बेटी शीतल की शादी तीन साल पहले भरतपुर सिमली इलाके के रहने वाले मनोज पासवान से की थी। घटना पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के भरतपुर सिमली इलाके की है। शादी के बाद से नवविवाहिता शीतल देवी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। जिससे उबकर नवविवाहिता ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। 



घटना के बाद ससुराल वाले उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ससुराल वाले शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे तभी मृतिका के परिजनों को घटना की जानकारी मिल गई। पुलिस ने मृतिका के शव को उसके ससुराल से बरामद कर लिया। घटना के बाद पति समेत ससुराल पक्ष के सभी लोग फरार बताए जा रहे हैं। वहीं, परिजनों ने दहेज के लिए प्रताड़ित करने और दहेज नहीं मिलने पर बेटी की गला दबा हत्या कर शव को ठिकाने लगाने का आरोप लगाया है।  



फिलहाल पुलिस ने दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कर शव को अपने कब्जे में लिया है। उसे पोस्टमार्ट के लिए नालंदा मेडिकल कालेज भेज दिया गया है। पुलिस ने बताया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरा मामला स्पष्ट हो पाएगा। घटना के बाद मृतिका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें