ब्रेकिंग
पटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तारपटना में बूंदाबांदी से मौसम हुआ सुहाना, उत्तराखंड के चारों धाम में बर्फबारी, राजस्थान में गिरे ओलेबिना कनेक्शन LPG सिलेंडर लेने पहुंचे थे ट्रैफिक पुलिस के जवान, नहीं देने पर गैस एजेंसी की गाड़ियों का काटा चालानकलंक कथा: भ्रष्ट DTO के घर में मिले थे 50 लाख कैश...पैसा को वैध साबित नहीं कर सके, BAS अफसर ने 78.97 लाख की अवैध संपत्ति बनाई, निगरानी ने भ्रष्टाचार की खोली थी पोल पटना का मोस्ट वांटेड अपराधी शिव गोप गिरफ्तार, अपराध से रहा है बहुत पुराना नाता; हत्या के कई मामलों में थी तलाशबिहार के बड़े भू-माफिया पर शिकंजा, जमीन कब्जा करने के मामले में लालू परिवार के करीबी समेत चार शातिर गिरफ्तार

पटना : भूमि विवाद सुलझाने के लिए बैठी थी पंचायत, गुस्से में पति-पत्नी को मार दी गोली

PATNA : पटना के धनरूआ के महादेव स्थान में दो पक्षों के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी. दोनों पक्षों ने पंचायत इसलिए बुलाई थी ताकि लंब

पटना : भूमि विवाद सुलझाने के लिए बैठी थी पंचायत, गुस्से में पति-पत्नी को मार दी गोली
Anamika
2 मिनट

PATNA : पटना के धनरूआ के महादेव स्थान में दो पक्षों के बीच चले आ रहे भूमि विवाद को सुलझाने के लिए गुरुवार को पंचायत बुलाई गई थी. दोनों पक्षों ने पंचायत इसलिए बुलाई थी ताकि लंबे समय से चला आ रही जमीनी विवाद सुलझ जाए. लेकिन पंचायत के दौरान ठीक इसका उल्टा हो गया. 

एक पक्ष को इतना गुस्सा आया कि वो घर से लोडेड पिस्टल लेकर आया और दूसरे पक्ष के दंपत्ति को गोली मार दी. घायल की पहचान 22 साल के शिशुपाल और 19 साल की उसकी पत्नी सुलेखा देवी के रुप में की गई है. गंभीर रुप से घायल पति-पत्नी को इलाज के लिए पीएमसीएच में एडमिट कराया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि एक ही प्लॉट पर गांव के सुदर्शन यादव और रामानुज प्रसाद अपना-अपना दावा कर रहे थे. इसे ही सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी. लेकिन पंचायत के दौरान ही दोनों पक्ष भड़क गया और कहासुनी होने लगी. इसके बाद सुदर्शन यादव का बेटा अपने घर गया, लोडेड पिस्टल लेकर आ गया और  रामानुज प्रसाद के बेटे और बहू को टारगेट कर गोली  मार दी. जिसमें से एक गोली शिशुपाल के पेट में तो दूसरी गोली उसकी पत्नी सुलेखा के कमर के पास जा लगी. जिसके बाद पंचायत में हड़कंप मच गया. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. पर आरोपी अभी पकड़ में नहीं आ सका है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें