ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

BSSC पेपर लीक मामले में दो और सॉल्वर गिरफ्तार, आयोग ने मांगा सबूत

PATNA: BSSC पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में दो और सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू की टीम ने इनकी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी

BSSC पेपर लीक मामले में दो और सॉल्वर गिरफ्तार, आयोग ने मांगा सबूत
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: BSSC पेपर लीक मामले में ताबड़तोड़ छापेमारी जारी है। इसी कड़ी में दो और सॉल्वर को गिरफ्तार किया गया है। आर्थिक अपराध इकाई यानी ईओयू की टीम ने इनकी गिरफ्तारी की है। गिरफ्तारी लोगों में नालंदा जिला के कतरीसराय से कुमार मनीष और बांका से रविंद्र कुमार शामिल हैं। जांच में पाया गया कि प्रश्न पत्र लीक होते ही इन दोनों तक पहुंच गया था। चार सॉल्वरों की टीम में ये दोनों भी शामिल थे।  



ईओयू ने पहले सहरसा के रहने वाले दो आरोपियों को पकड़ा था। पटना मुसल्लहपुर हाट इलाके से रवीश कुमार और रौशन की गिरफ्तारी हुई थी। अब कुमार मनीष और रवींद्र कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ पूरी होने के बाद इन्हें जेल भेज दिया जाएगा। मोतिहारी स्थित परीक्षा केंद्र शांति निकेतन स्कूल के कमरा नंबर 42 से अजय कुमार ने बीएसएससी परीक्षा का पेपर लीक किया था। उसने इसे अपने भाई विजय कुमार को सबसे पहले भेजा । इसके बाद विजय ने इसे इन चार सॉल्वरों को भेजकर हल करवा था।



मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक इन सॉल्वरों ने प्रश्न पत्र कई ग्रुप में भेजे थे और तुरंत ये वायरल हो गया। अब तक कुल 6 मास्टरमाइंड पकड़े जा चुके हैं जिसमें अजय कुमार, विजय कुमार जैसे नाम शामिल है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें