ब्रेकिंग
फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

पटना में रिटायर्ड DSP को बदमाशों ने पीटा, पुलिस ने भी नहीं की मदद

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बार राजधानी पटना में बदमाशों ने रिटायर्ड डीएसपी को ही अपना निशाना बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। रिटायर्ड डीएसपी नरेश प

पटना में रिटायर्ड DSP को बदमाशों ने पीटा, पुलिस ने भी नहीं की मदद
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इस बार राजधानी पटना में बदमाशों ने रिटायर्ड डीएसपी को ही अपना निशाना बना लिया और उनके साथ जमकर मारपीट की। रिटायर्ड डीएसपी नरेश प्रसाद शर्मा हैं, जिन्हें अपराधियों ने बुरी तरह पीटा है। जब वे केस दर्ज कराने के लिए थाने गए तो वहां भी उनकी मदद नहीं की गई।





वारदात राजीवनगर थानांतर्गत जयप्रकाश नगर नाले के पास की है। घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है, उसके मुताबिक रिटायर्ड डीएसपी अपनी कार में बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी ठोक दी। जब नरेश प्रसाद ने इसका विरोध किया तो युवकों ने रिटायर्ड डीएसपी के साथ मारपीट शुरू कर दी। बदमाशों ने उनपर जमकर लाठियां बरसाई।




घटना के बाद नरेश प्रसाद शर्मा सीधे राजीवनगर थाने पहुंच गए और युवकों के खिलाफ नामजद केस दर्ज करवाया है। रिटायर डीएसपी ने मारपीट करने वाले दो युवकों को खुद ही पकड़ लिया और उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया। 




हैरानी की बात तो यह है कि जब रिटायर्ड डीएसपी थाने पहुंचे तो मुंशी और अन्य पुलिसकर्मी ने आरोपियों को बच्चा बताते हुए मामले की सुलह कर लेने की बात की। थाने में कोई भी कार्रवाई करने के लिये तैयार नहीं हुआ, जिसके बाद दोनों युवकों को थाने से छोड़ दिया गया। अंत में नरेश प्रसाद विधि व्यवस्था संजय कुमार के पास गए तब जाकर मामला शांत हुआ। बता दें कि नरेश प्रसाद शर्मा अपने इंस्पेक्टर के कार्यकाल में ढाई साल सचिवालय थाने के थानेदार रह चुके हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें