ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

बेगूसराय में शॉर्ट सर्किट से लगी भीषण आग, 30 बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख

इस भीषण आगलगी से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही झटके में उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। फिलहाल पीड़ित किसान सदमे में हैं और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं।

बिहार न्यूज
किसानों को लाखों का नुकसान
© रिपोर्टर
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BEGUSARAI: बेगूसराय में बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी आग ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया और खेतों में लहलहाती गेहूं की फसलों को राख में बदल दिया। जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के मुख्तियारपुर भावा बहियार में 440 वोल्ट के बिजली तार से उठी चिंगारी ने देखते ही देखते भीषण आग का रूप ले लिया।


तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती गई और आसपास के खेतों को अपनी चपेट में लेती चली गई। इस अगलगी में करीब 30 बीघा में लगी गेहूं की तैयार फसल पूरी तरह जलकर खाक हो गई।


खेतों में लहलहाती सुनहरी फसल कुछ ही पलों में राख में तब्दील हो गई। इस भयावह मंजर को देखकर किसानों के बीच चीख-पुकार मच गई। कई किसान मौके पर ही रोने लगे। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने कर्ज लेकर खेती की थी और फसल कटाई के लिए पूरी तरह तैयार थी, लेकिन इस हादसे ने उनकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया।


घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय ग्रामीणों ने आग बुझाने की हरसंभव कोशिश की, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर नियंत्रण पाया।


इस भीषण आगलगी से किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। एक ही झटके में उनकी सालभर की मेहनत बर्बाद हो गई। फिलहाल पीड़ित किसान सदमे में हैं और जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। 


अब बड़ा सवाल यह है कि क्या प्रशासन इन किसानों को समय पर राहत देगा या फिर उन्हें यूं ही इन्हें अपने हाल पर छोड़ दिया जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें