ब्रेकिंग
BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तबिहार पुलिस को मिलेगा राष्ट्रपति पुलिस कलर अवॉर्ड, वीरता और उत्कृष्ट सेवा का सर्वोच्च गौरव; सिर्फ एक बार मिलता है ‘निशान’

फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम

झारखंड के गिरिडीह में बदमाशों ने स्पेशल 26 फिल्म की तर्ज पर बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। फर्जी GST अधिकारी बनकर ज्वेलरी कारखाने में छापा मारा और करीब 25 लाख के गहने लूटकर फरार हो गए। घटना से इलाके में दहशत का माहौल है।

झारखंड न्यूज
स्पेशल 26 फिल्म की तरह रेड
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: फर्जी सीबीआई अधिकारी बनकर छापा मारने वाली बॉलीवुड फिल्म स्पेशल 26 तो आपने देखी होगी। यह फिल्म 2013 में रिलीज हुई थी। जिसमें फिल्म स्टार अक्षय कुमार, अनुपम खेर और मनोज बाजपेयी मुख्य किरदार निभाये हैं। इस फिल्म यह दिखाया गया है कि ठगों का एक समूह खुद को सीबीआई और इनकम टैक्स ऑफिसर बताकर बड़े-बड़े कारोबारियों और राजनेताओं के काले धन पर छापा मारते हैं।


 ठीक इसी तरह फिल्मी अंदाज में झारखंड के गिरिडीह में छापेमारी की गयी। यहां जीएसपी अधिकारी बनकर छापा मारने गये बदमाशों ने ज्वेलरी के कारखाने में लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। आभूषण के कारखाने में घुसकर 25 लाख के जेवर लूट लिये मौके से फरार हो गये। इस घटना से स्वर्ण व्यवसायियों में दहशत का माहौल है। लूट की घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी। इलाके में लगे सीसीटीवी को खंगालने में पुलिस लगी है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फोर व्हीलर पर आए बदमाश खुद को जीएसटी अफसर बता रहा था। 


आभूषण के कारखाने में अचानक गाड़ी आकर रुकी, उसमें सवार वर्दीधारी पहले उतरे और स्कॉर्पियों का गेट खोलने लगते हैं। स्कॉर्पियों में अधिकारी की तरह कपड़े पहनकर बैठे अपराधी गाड़ी से बाहर निकलते हैं, उस वक्त 5 अन्य लोग भी उनके साथ रहते हैं। सभी एक साथ हरिहर साव के आभूषण कारखाने पर अचानक पहुंच जाते हैं और खुद को जीएसटी अधिकारी बताने लगते हैं। अपने सामने आधा दर्जन लोगों को देख आभूषण व्यवसायी घबरा जाते हैं। जिसके बाद ये लोग स्वर्ण आभूषण की जांच करने लगते हैं। तभी कागजात मांगे जाने पर व्यवसायी उसे लाने चले जाते हैं। 


इसी बीच फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर आए बदमाशों ने फायदा उठाकर लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। करीब 25 लाख का स्वर्ण आभूषण लूटकर वे नौ दो ग्यारह हो गये। वहां जाते समय ज्वेलरी कारीगर को भी अपने साथ ले गये लेकिन आगे जाकर देवघर जंगल के पास उसे गाड़ी से नीचे उताकर सभी बदमाश फरार हो गये। लूट की इस बड़ी वारदात के बाद स्वर्ण व्यवसायी काफी सदमें में हैं और पुलिस से कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं। इस घटना ने अक्षय कुमार की फिल्म स्पेशल 26 की याद ताजा कर दी है। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में जोर शोर से हो रही है। वही इस घटना से अन्य सर्राफा व्यवसायियों में दहशत का माहौल है।  

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें