ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना : आईडीबीआई के एटीएम से ढाई लाख से ज्यादा की चोरी, पैसे डालने वाली एजेंसी के स्टाफ रडार पर

PATNA : राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाके राजा बाजार स्थित एक एटीएम से लाखों की रकम निकाल ली गई। राजा बाजार के पिलर नंबर 26 के पास आईडीबीआई का एटीएम है। शातिरों ने इस एटीएम से

पटना : आईडीबीआई के एटीएम से ढाई लाख से ज्यादा की चोरी, पैसे डालने वाली एजेंसी के स्टाफ रडार पर
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना के सबसे व्यस्त इलाके राजा बाजार स्थित एक एटीएम से लाखों की रकम निकाल ली गई। राजा बाजार के पिलर नंबर 26 के पास आईडीबीआई का एटीएम है। शातिरों ने इस एटीएम से ढाई लाख से ज्यादा की रकम निकाल ली, मामला बुधवार का है। एटीएम से पैसे निकाले जाने की खबर मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मामला शास्त्रीनगर थाने पहुंचा तो पुलिस ने छानबीन शुरू की। केस दर्ज करने के बाद पुलिस की रडार पर पैसे डालने वाली एजेंसी के 2 स्टाफ आ गए हैं। 


बीते 25 जुलाई को इस एटीएम में 15 लाख रुपए डाले गए थे। 27 जुलाई को दोपहर दो बजे इसी एटीएम से 2.59 लाख रुपए निकल गए। रुपया के निकल जाने की सूचना आईडीबीआई बैंक के मुंबई स्थित हेड ब्रांच से शास्त्रीनगर थाने को दी गई। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने 25 जुलाई को इस एटीएम में पैसा डालने वाली एजेंसी के दो स्टाफ को हिरासत में लिया है। इनका नाम आदर्श और राम कुमार है। इन दोनों में से एक पुलिसवाले का बेटा है। शास्त्रीनगर थानाध्यक्ष रामशंकर सिंह के मुताबिक एटीएम से 2.59 लाख रुपए की निकासी हुई है। दो स्टाफ को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।


पुलिस हालांकि छानबीन कर रही है लेकिन एक बात तय है कि जिसने भी एटीएम से पैसे निकाले हैं उसे एटीएम की पूरी प्रक्रिया के बारे में जानकारी है। एटीएम से पैसे निकाले जाने के बाद उसका डोर खुला हुआ था। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम मशीन का डोर OTP पासवर्ड से खुलता है। बैंक अधिकारियों ने पुलिस को बताया कि एटीएम के डोर को जबरन नहीं खोला गया है बल्कि वन टाइम पासवर्ड पता करके खोला गया है। इस एटीएम मशीन का गार्ड बीते 14 जुलाई से छुट्टी पर है।

इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें