ब्रेकिंग
काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवालेकाम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा ए नीतीश जी, बिहार छोड़के काहे जात बानी..2030 तक रहे के बा, भोजपुर में बुजुर्ग और युवक ने मुख्यमंत्री को कर दिया भावुक रामनवमी के मौके पर पटना के कई इलाकों से डाकबंगला पहुंचेगी भव्य शोभा यात्रा, मंच पर नजर आएंगे टीवी के भगवान राम पटना में रामनवमी की तैयारी पूरी, महावीर मंदिर की सुरक्षा ATS के हवाले

पटना में साइबर गैंग का आतंक: शातिर ATM से ऐसे कर रहे हैं ठगी, वीडियो आया सामने तो पुलिस के उड़े होश

PATNA: बिहार की राजधानी पटना और इसके आस-पास इलाके में साइबर क्राइम का मामला काफी बढ़ चुका है. हालांकि सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित किए है और उसे चालू भी

पटना में साइबर गैंग का आतंक: शातिर ATM से ऐसे कर रहे हैं ठगी, वीडियो आया सामने तो पुलिस के उड़े होश
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार की राजधानी पटना और इसके आस-पास इलाके में साइबर क्राइम का मामला काफी बढ़ चुका है. हालांकि सरकार ने राज्य के सभी जिलों में साइबर थाने स्थापित किए है और उसे चालू भी किया है, लेकिन साइबर क्राइम का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है. बता दे पटना के पास नौबतपुर थाने की पुलिस को एक बैंक के अधिकारियों के द्वारा एक वीडियो मिला. वीडियो देखने के बाद पुलिस प्रशासन के भी होश उड़ गए.


बता दे कुछ दिन पहले नौबतपुर बाजार के PNB एटीएम से एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड जैसी घटना हुई. जिसके बाद पीड़ित शख्स ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई. बैंक की तरफ से भी थाने में लिखित शिकायत की गई है कि मशीन के साथ छेड़छाड़ किया गया है. जब पुलिस ने ATM की जांच की और बैंक के तरफ से CCTV फुटेज मिली तो पुलिस के भी होश उड़ गए.


वीडियो में देखा जा सकता है कि पीड़ित व्यक्ति के ATM में आने से कुछ देर पहले में दो युवक बड़े आराम से ATM के पास आते हैं और एटीएम मशीन के साथ छेड़छाड़ करने लगते हैं. वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से दो युवक निडर होकर ATM के पास आते हैं और अपना काम करके निकल जाते है.


इस पूरे मामले पर फुलवारी एएसपी विक्रम सिहाग ने बताया कि बैंक के अधिकारियों के द्वारा इसकी शिकायत थाने में की गई है. एक व्यक्ति के साथ साइबर फ्रॉड का मालला हुआ है. इस तरह के गैंग काफी सक्रिय हैं. आम लोग इस गैंग के शिकार हो रहे हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज और बैंक डिटेल के आधार पर कार्रवाई कर रही है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें