ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पटना के होटल में झारखंड के प्रोफेसर का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक होटल के कमरे से धनबाद के रहने वाले प्रोफेसर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। होटल के कमरे से बदबू आने के बाद कर्मियों ने इसकी जानकार

पटना के होटल में झारखंड के प्रोफेसर का शव मिलने से सनसनी, संदिग्ध मौत की वजह तलाश रही पुलिस
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक होटल के कमरे से धनबाद के रहने वाले प्रोफेसर का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई है। होटल के कमरे से बदबू आने के बाद कर्मियों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस पहुंची और कमरा खोला गया तो अंदर प्रोफेसर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था।


जानकारी के मुताबिक धनबाद के रहने वाले प्रोफेसर वाचस्पति मिश्रा राजगीर किसी काम से गए थे और वहां से पटना लौटने के बाद मारवाड़ी आवास होटल में किराए पर कमरा लिया था। उन्हें वापस धनबाद लौटना था। गुरुवार की रात करीब साढ़े 12 बजे प्रोफेसर अपने कमरे में चले गए, उसके बाद वह बाहर नहीं निकले।


प्रोफेसर करीब 30 घंटे तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो होटल के कर्मियों को शंका हुई। जब कमरे के पास जाकर देखा तो वहां से बदबू आ रही थी। कर्मियों ने इसकी जानकारी होटल के मैनेजर को दी। इसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।


मौके पर पहुंची पुलिस की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोला गया, तो अंदर प्रोफेसर का शव फर्श पर पड़ा हुआ था। प्रोफेसर की मौत कैसे हुए पुलिस के लिए यह बड़ी पहेली बनी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें