ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

पति को नहीं पसंद आया पत्नी का सांवला रंग तो कर दी हत्या, 9 महीने पहले हुई थी शादी

PATNA: खबर फुलवारी शरीफ की है, जहां एक महिला का कसूर बस इतना था कि भगवान ने उसे सांवली रंग का बनाया था। जिसका खामियाजा महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वो भी शादी के महज 9 म

पति को नहीं पसंद आया पत्नी का सांवला रंग तो कर दी हत्या, 9 महीने पहले हुई थी शादी
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: खबर फुलवारी शरीफ की है, जहां एक महिला का कसूर बस इतना था कि भगवान ने उसे सांवली रंग का बनाया था। जिसका खामियाजा महिला को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। वो भी शादी के महज 9 महीने में ही। हत्या की दिल दहला देने वाली ये वारदात पटना के फुलवारी शरीफ इलाके की है। 


फुलवारी शरीफ के राष्ट्रीयगंज स्थित नवजीवन हॉस्पिटल में सुमन कुमार और उसकी पत्नी सुरभि कुमारी एक साथ रहकर काम करते थे। शादी के समय से ही पति हमेशा अपनी पत्नी के सांवली सूरत होने को लेकर ताना मारता था लेकिन सुरभि इस पर कोई भी जवाब नहीं देती थी। रविवार को रंग की वजह से पति-पत्नी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने सुरभि की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद आरोपी पति ने पत्नी के भाई चंदन कुमार को फोन कर बताया की सुरभि की सांसे रुक गई है। सूचना मिलते ही चंदन कुमार भागलपुर से पुलिस की मदद से नवजीवन हॉस्पिटल पहुंचा। जहां उसने पलंग पर अपनी बहन को मृत पाया। 


चंदन ने मृतका सुरभि के पति सुमन कुमार पर हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पटना एम्स से भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल पायेगा। आरोपी पति से भी पूछताछ की जा रही है। 


बताया जाता है कि सुरभि की शादी उसके मायके भागलपुर से महज 9 महीने पहले बड़े ही धूमधाम से हुई थी। शादी के बाद से ही उसका पति लगातार सांवली सूरत होने की वजह से उसे ताना मारता था। यह विवाद धीरे-धीरे इस कदर बढ़ गया कि सुरभि को अपने जान से हांथ धोना पड़ा। सुरभि के भाई ने उसकी हत्या का आरोप उसके पति सुमन कुमार पर लगाया है। साथ ही दहेज प्रताड़ना का भी मामला दर्ज करवाया है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें