ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

NEET पेपर लीक कांड में EOU का बड़ा खुलासा, इस राज्य से लीक हुए परीक्षा के पश्नपत्र

PATNA: NEET पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। ईओयू के मुताबिक पटना के खेमनीचक स्थित स्कूल से बरामद हुए नीट परीक्षा के पेपर झारखंड के हजा

NEET पेपर लीक कांड में EOU का बड़ा खुलासा, इस राज्य से लीक हुए परीक्षा के पश्नपत्र
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: NEET पेपर लीक कांड की जांच कर रही आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने बड़ा खुलासा किया है। ईओयू के मुताबिक पटना के खेमनीचक स्थित स्कूल से बरामद हुए नीट परीक्षा के पेपर झारखंड के हजारीबाग के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल से लीक किए गए थे। अधजले प्रश्नपत्र पर मिले कोड के मिलान के बाद यह बात सामने आई है। 


उधर, इस मामले की जांच के लिए सीबीआई की टीम पटना पहुंच चुकी है और ईओयू इस केस को सीबीआई को हैंडओवर कर देगी। अधजले प्रश्नपत्र पर मिले कोड की जानकारी एनडीए ने ईओयू को उपलब्ध कराई है। एनटीए ने बताया है कि बरामद अधजले प्रश्नपत्र पर जो कोड मिला है वह हजारीबाग के मंडई रोड स्थित ओएसिस स्कूल का है और उसे पांच मई की सुबह ही निकाल लिया गया था।


इस मामले में शामिल रॉकी की गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि प्रश्नपत्र को इस सेंटर से कैसे बाहर निकाला गया। यह भी जानकारी निकलकर सामने आई है कि हजारीबाग के अलावा अन्य शहरों में भी पेपर लीक आउट किए गए थे। जांच के लिए प्रश्नपत्र को एफएसएल भेजा गया है। शुरुआती जांच में पैकिंग में इस्तेमाल स्टील के ट्रंक में छेड़छाड़ करने के सबूत मिले हैं।


फिलहाल इस मामले की जांच कर रही ईओयू स्कूल के प्रिंसिपल समेत अन्य कर्मियों से पूछताछ कर रही है। जांच के बाद ईओयू सभी सबूत सीबीआई को सौंप देगी। ईओयू को 15 संदिग्ध अभ्यर्थियों के रोल कोड एनटीए से मिले हैं। अभी तक चार अभ्यर्थियों से पूछताछ की गई है और बाकी को ईओयू पूछताछ के लिए नोटिस जारी करने की तैयारी कर रही है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें